1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा-2' का ट्रेलर पटना में होगा लॉन्च, गांधी मैदान में हो रही तैयारी, ये है तारीख

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा-2' का ट्रेलर पटना में होगा लॉन्च, गांधी मैदान में हो रही तैयारी, ये है तारीख

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 13, 2024 02:45 pm IST,  Updated : Nov 13, 2024 02:45 pm IST

'पुष्पा-2' फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ये फिल्म रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है। अब इस फिल्म का ट्रेलर 17 नवंबर को पटना में भव्य कार्यक्रम में लॉन्च किया जाएगा।

Pushpa-2- India TV Hindi
पुष्पा-2 Image Source : INSTAGRAM

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म पुष्पा से बॉक्स ऑफिस पर खूब गर्दा उड़ाया था। फिल्म ने 350 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन किया था। फिल्म साउथ के साथ नॉर्थ इंडिया में भी खूब पसंद की गई थी। अब पुष्पा-2 भी सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। 'पुष्पा 2: द रूल' इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है और दर्शक इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म के जबरदस्त टीज़र ने लोगों का फिर से दिल जीता है। 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही 'पुष्पा-2' का भव्य ट्रेलर बिहार की राजधानी पटना में लॉन्च होने वाला है। अल्लू अर्जुन ने खुद इसकी जानकारी दी है। पटना के गांधी मैदान में 17 नवंबर को भव्य कार्यक्रम में पुष्पा-2 का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। सोशल मीडिया पर इस बड़ी खबर के साथ अल्लू अर्जुन एक पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें पुष्पराज को एक नए लुक में दिखाया गया है, जिसमें वह बंदूक थामे हुए और आत्मविश्वास से चलता हुए नज़र आ रहा है। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'पटना में ट्रेलर लॉन्च बहुत खास है और यह कोई रैंडम चॉइस नहीं है। पुष्पा: द राइज पटना में सिनेमाघरों और टीवी दोनों पर बहुत हिट रही।' 

पुष्पा फिल्म का गाना भोजपुरी में रहा था हिट

दरअसल, 2022 में एक सिंगर ने श्रीवल्ली गाने का भोजपुरी वर्जन बनाया और वह इंटरनेट पर सनसनी बन गया था। इसके अलावा अला वैकुंठपुरमुलु जैसी फिल्मों की पॉपुलैरिटी के कारण अल्लू अर्जुन के पटना में बहुत सारे फैंस हैं। उनके फैंस लंबे समय से उनसे पटना आने का आग्रह कर रहे थे। पुष्पा 2: द रूल ने सच में धूम मचाई है और यह काफी चर्चा में है। 

यह बेहद सफल फिल्म पुष्पा: द राइज का मच अवेटेड सीक्वल है। कहना गलत नहीं होगा कि यह सबसे बड़ी फिल्म है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देशभर में इसकी दीवानगी साफ देखी जा सकती है और ट्रेलर के अनाउंसमेंट ने इसे और भी रोमांचक बना दिया है। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है और इसे माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, जिसमें टी-सीरीज़ का म्यूजिक है। यह फिल्म 5 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी। 

पहले पार्ट ने कमाए थे 350 करोड़ रुपये

अल्लू अर्जुन की ये फिल्म 17 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। ये फिल्म साउथ के साथ नॉर्थ के सिनेमाघरों में भी खूब चली थी। इसके साथ ही इसे ओटीटी और टीवी पर भी काफी पसंद किया गया था। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 350 करोड़ रुपयों के पार रहा था। वहीं भारत में इस फिल्म ने 267 करोड़ रुपये कमाए थे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन