1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उत्तराखंड की देवभूमि पर बना है इस बॉलीवुड हीरोइन का मंदिर? सनी देओल के साथ किया था डेब्यू, कहलाती हैं 'दमदमा माई'

उत्तराखंड की देवभूमि पर बना है इस बॉलीवुड हीरोइन का मंदिर? सनी देओल के साथ किया था डेब्यू, कहलाती हैं 'दमदमा माई'

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Apr 17, 2025 08:19 pm IST,  Updated : Apr 17, 2025 08:19 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्र उर्वशी रौतेला ने हाल ही में बताया कि उत्तराखंड में उनके नाम का एक मंदिर बना है। जहां लोग पूजा करने आते हैं और उन्हें दमदमा माई के नाम से जानते हैं।

Urvashi Rautela- India TV Hindi
उर्वशी रौतेला Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर ही अपनी अपीयरेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसमें उर्वशी ने बताया कि उनका मंदिर भी उत्तराखंड में बना है। इतना ही नहीं ये मंदिर कोई ऐसी वैसी जगह नहीं है बल्कि बद्रीनाथ मंदिर के पास ही बना है। सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में उर्वशी रौतेला ने कहा, 'उत्तराखंड में मेरे नाम पर पहले से ही उर्वशी नाम का एक मंदिर है। जब आप बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन करने जाते हैं, तो उसके ठीक बगल में एक मंदिर होता है। जिसका नाम उर्वशी है और यह मुझे समर्पित है। मेरी बस यही इच्छा है कि जैसे करीब डेढ़ साल के अंतराल में मैंने मेगा स्टार चिरंजीवी के साथ डेब्यू किया। फिर मैंने पवन कल्याण गारू के साथ काम किया। फिर मैंने बाला बाबू के साथ काम किया। अब मेरी बस यही इच्छा है कि अगर उनके भी मंदिर हैं, तो साउथ में भी मेरे फैन्स के लिए ऐसा ही कुछ होना चाहिए।'

आर्शीवाद लेने आते हैं लोग?

जब होस्ट ने पूछा कि क्या लोग आशीर्वाद लेने मंदिर जाते हैं, तो उर्वशी ने हंसते हुए जवाब दिया, 'अब जब मंदिर है, तो वे ऐसा ही करेंगे।' इसके बाद सिद्धार्थ ने उनसे पूछा कि क्या लोग उनसे आशीर्वाद मांगते हैं, तो उर्वशी ने कहा कि ऐसे कौन चिल्लाता है? उन्होंने कहा कि लोग मंदिर में प्रार्थना करते हैं और दावा किया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र भी उनसे प्रार्थना करते हैं और उनकी तस्वीरों पर माला चढ़ाते हैं। उर्वशी ने कहा कि वे उन्हें 'दमदमा माई' कहकर बुलाते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे खुद को भगवान मानती हैं, तो उन्होंने कहा कि वे हर लड़की को भगवान का रूप मानती हैं। उन्होंने कहा, 'कोई भी लड़की देवी हो सकती है।' बता दें कि अभिनेत्री ने सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म 'जाट' में एक आइटम सॉन्ग किया है और इस वजह से भी वे चर्चा में रही हैं। उन्हें आखिरी बार नंदामुरी बालकृष्ण की फिल्म 'डाकू महाराज' में देखा गया था।

2 दर्जन से ज्यादा फिल्मों में किया काम

बता दें कि उर्वशी रौतेला ने साल 2013 में आई फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उर्वशी के साथ सनी देओल बतौर हीरो नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। इसके बाद भी उर्वशी को बॉलीवुड में काम मिलता रहा। अब तक उर्वशी बॉलीवुड की 2 दर्जन से ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। अब जल्द ही उर्वशी की 4 फिल्में भी रिलीज के लिए तैयार हैं। अब देखना होगा कि क्या उर्वशी के खाते में इस साल बॉक्स ऑफिस पर हिट का नाम दर्ज होता है या नहीं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन