1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन की बेटी लारा का चेहरा हुआ रिवील, नताशा दलाल की गोद में दिखी पहली झलक

वरुण धवन की बेटी लारा का चेहरा हुआ रिवील, नताशा दलाल की गोद में दिखी पहली झलक

 Published : Dec 28, 2024 11:47 am IST,  Updated : Dec 28, 2024 12:31 pm IST

वरुण धवन और नताशा दलाल की बेटी लारा का फेस रिवील हो गया है। एक्टर वरुण की बेटी का पहला वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बी-टाउन कपल को शनिवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां नताशा अपनी नन्ही परी लारा को गोद में लिए हुए थीं।

varun dhawan daughter lara- India TV Hindi
वरुण धवन की बेटी लारा का पहली बार दिखा चेहरा Image Source : INSTAGRAM

वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल को अपनी बेटी लारा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर शनिवार की सुबह देखा गया। इस दौरान लारा का पहली बार चेहरा देखने को मिला। वरुण धवन की बेटी का फेस जन्म के 7 महीने बाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर वरुण के परिवार का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लारा बहुत क्यूट लग रही हैं। 2024 के खत्म होने से पहले बॉलीवुड सितारे अलग-अलग जगहों पर घूमने जा रहे हैं। कल रात जहां रणबीर कपूर- आलिया भट्ट को राहा संग एयरपोर्ट पर देखा गया तो वहीं आज वरुण-नताशा को उनकी नन्हीं परी लारा के साथ नए साल की छुट्टी के लिए जाते हुए देखा गया।

वरुण धवन की बेटी का पहली बार दिखा चेहरा

वायरल भयानी ने जो वीडियो शेयर किया है। उसमें वरुण धवन की पत्नी नताशा  अपनी बेटी लारा को गोद में लिए दिखाई दे रही हैं और एक्टर उसके साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। यह पहली बार है जब लारा का चेहरा सार्वजनिक रूप से देखा गया है। तीनों ने ही कम्फर्टेबल ट्रैवलिंग आउटफिट पहने हुए दिखाई दिए थे। वरुण धवन और पत्नी नताशा ने 3 जून, 2024 को अपनी बेटी का स्वागत किया था।

वरुण-नताशा ने बेटी संग पोस्ट की थी पहली फोटो

2024 क्रिसमस के मौके पर दिल को छू लेने वाले अंदाज में, इस कपल ने  अपनी बेटी लारा के साथ पहली फैमिली फोटो पोस्ट की। इस खूबसूरती तस्वीर में तीनों क्रिसमस ट्री के सामने पोज देते नजर आए। हालांकि वरुण और नताशा ने लारा का इसमें चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन वह रेड कलर की फ्रॉक, मोजे और सांता थीम वाले प्यारे हेयरबैंड में दिखाई दी थीं। वरुण ने रेड ट्रैक और व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी, जबकि नताशा ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी। इसमें उनका पेट डॉग जॉय भी दिखाई दिया।

इन 5 फिल्मों में नजर आएंगे वरुण धवन

वर्कफ्रंट की बात करें, वरुण धवन के साथ जाह्नवी कपूर अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आएंगे, जो 18 अप्रैल, 2025 को रिलीज होगी। वह 2026 में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ एक्शन वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' भी दिखाई देंगे। इनके अलावा एक्टर वरुण 'है जवानी तो इश्क होना है', 'भेड़िया 2' और 'नो एंट्री 2' में नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन