1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Katrina Kaif के पति Vicky Kaushal ओटीटी पर मचाएंगे धमाल, बोले- जल्द मिलते हैं बस संभाल लेना...

Katrina Kaif के पति Vicky Kaushal ओटीटी पर मचाएंगे धमाल, बोले- जल्द मिलते हैं बस संभाल लेना...

 Written By: IANS, Edited By: Poonam Shukla
 Published : Nov 16, 2022 05:27 pm IST,  Updated : Nov 16, 2022 06:19 pm IST

विक्की कौशल की फिल्म 'गोविंद नाम मेरा' (Govinda Naam Mera) जल्द ही ओटीटी में रिलीज होने वाली है। बता दें इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं।

Vicky Kaushal instagram- India TV Hindi
Vicky Kaushal Image Source : VICKY KAUSHAL INSTAGRAM

Vicky Kaushal: विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी की कॉमेडी फिल्म 'गोविंद नाम मेरा' (Govinda Naam Mera) को लेकर फैंस के लिए खुश खबर सामने आई है। बता दें फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब ये इंतजार खत्म हो गया है। फैंस अब इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं बल्कि आराम से अपने घरों में देख सकते हैं। जल्द ही ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। 

बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल की अगली फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा', जिसमें कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर भी हैं, ओटीटी पर रिलीज होगी। शशांक खेतान की फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' रिलीज के लिए डिजिटल रास्ता अपना चुकी है और इसका प्रीमियर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा। विक्की और करण जौहर, जो फिल्म के निर्माता हैं, का एक मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया गया था, जिसे कैप्शन दिया गया था, "इसकी लाइफ में मस्ती भी है, ड्रामा भी है, दुख भी है, मसाला भी है और रंग भी है। 

Amitabh Bachchan ने KBC 14 के मंच पर खोले राज, बताई जया बच्चन से शादी करने की खास वजह

वीडियो में करण जौहर और विक्की के बीच हंसी-मजाक भरी बातचीत में अभिनेता की फिल्मों की पसंद के बारे में बात करते हुए दिखाया गया है। विक्की और करण जौहर ने क्लिप को कैप्शन दिया, "जल्द ही मिलते हैं संभाल लेना, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर।" फिल्में मसान, उरी और सरदार उधम सिंह ने विक्की के फिल्मी करियर की बेहतर फिल्मों में से है। बता दें इन फिल्मों की मदद से ही विक्की को बॉलीवुड के अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया। पीएम मोदी भी फिल्म ‘उरी: द सर्ज‍िकल स्ट्राइक’ की तारीफ कर चुके हैं।

Swara Bhasker ने श्रद्धा हत्याकांड को बताया भयावह, कहा- राक्षस को कड़ी से कड़ी सजा मिले

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन