1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने साथ मनाई अपनी पहली लोहड़ी, यूं एक-दूसरे पर लुटाया प्यार

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने साथ मनाई अपनी पहली लोहड़ी, यूं एक-दूसरे पर लुटाया प्यार

 Published : Jan 14, 2022 07:26 am IST,  Updated : Jan 14, 2022 07:32 am IST

कैटरीना और विक्की ने बीते साल 9 दिसंबर को शादी की। इस बार कपल ने अपनी पहली लोहड़ी साथ मनाई।

Vicky Kaushal- India TV Hindi
विक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने साथ मनाई अपनी पहली लोहड़ी, यूं एक-दूसरे पर लुटाया प्यार  Image Source : INSTAGRAM/VICKY KAUSHAL

Highlights

  • कपल ने शादी के बाद साल का पहला त्यौहार साथ मनाया
  • विक्की अपना पहला क्रिसमस मनाने के लिए कैटरीना के साथ बॉम्बे गए थे

बॉलीवुड की कई हस्तियों ने लोहड़ी मनाई। मगर इस बार पहली बार लोहड़ी मना रहे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की लोहड़ी खास रही। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की पिछले महीने शादी हुई थी, उन्होंने अपनी पहली लोहड़ी का जश्न मनाया। अपनी प्यारी तस्वीरों को फैंस के बीच शेयर करते हुए उन्होंने लोहड़ी की बधाई दी। 

तस्वीरों में, विक्की और कैटरीना ने अपनी मुस्कान बिखेरी है। 'सरदार उधम' के अभिनेता को अपनी खूबसूरत पत्नी कैटरीना कैफ को अपनी बाहों में लिए पोज देते हुए देखा गया।

 
Katrina Kaif
Image Source : INSTAGRAM/KATRINA KAIFविक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने साथ मनाई अपनी पहली लोहड़ी

 

अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद, ये कपल शादी के बाद साल का पहला त्यौहार को मनाने के लिए एक साथ नजर आया है। इससे पहले, क्रिसमस के दौरान, विक्की अपना पहला क्रिसमस मनाने के लिए कैटरीना के साथ बॉम्बे गए थे।

कैटरीना और विक्की ने पिछले साल 9 दिसंबर को शादी की। इस जोड़े ने शादी के बंधन में बंधने के बाद तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसे देख कर फैंस काफी उत्साहित थे।

इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना जल्द ही सलमान खान के साथ ' टाइगर 3' के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू करेंगी। दूसरी ओर, विक्की ने इंदौर में सारा अली खान के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन