विक्की कौशल-कैटरीना कैफ अपनी हाई प्रोफाइल शादी से कर रहे हैं बड़ी कमाई! जानिए कैसे
विक्की कौशल-कैटरीना कैफ अपनी हाई प्रोफाइल शादी से कर रहे हैं बड़ी कमाई! जानिए कैसे
Written by: India TV Entertainment Desk
Published : Dec 07, 2021 07:49 am IST,
Updated : Dec 07, 2021 12:32 pm IST
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शाही शादी का खर्च केवल फोटोज बेचने से ही निकल सकता है।
Image Source : FILE PHOTO
क्या विक्की कौशल-कैटरीना कैफ की शादी की फुटेज बेचने के लिए OTT प्लेटफॉर्म से हुआ 100 करोड़ रुपये का करार?
Highlights
अगर कैटरीना-विक्की 100 करोड़ के सौदे के लिए सहमत होते हैं, तो उनकी शादी की फुटेज को फीचर फिल्म के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा
कटरीना कैफ और विक्की कौशल राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में शादी के बंधन में बंधेंगे
रजवाड़ी अंदाज में होने वाली बहुचर्चित शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की राजस्थान में हो रही शादी को लेकर काफी चर्चा हो रही है। शानदार शादी के लिए जाहिर तौर पर इस कपल ने काफी खर्चा किया होगा, लेकिन इस कपल ने शादी से पहले ही एक ऐसी समझदारी दिखाई है जिससे इनकी शादी का खर्च भी निकल आएगा और हो सकता है कि इनको और ज्यादा फायदा मिल जाए। जी हां, कहा जा रहा है कि इस साल की मच अवेटेड शादियों में से एक कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी के फोटोज और वीडियोज को लेकर एक डिजिटल प्लेटफॉर्म से 100 करोड़ का करार हुआ है।
इस कपल ने अपनी शादी के इवेंट्स, मेहमानों और समारोहों के आस पास पर्याप्त गोपनीयता बनाए रखी है, वहीं अब यह कहा जा रहा है कि कैटरीना और विक्की को उनकी शादी फुटेज रिलीज के लिए एक ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ से 100 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी।
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, "पश्चिमी देशों में मशहूर हस्तियों के लिए अपनी शादी के फुटेज और तस्वीरों को पत्रिकाओं और कभी-कभी चैनलों को बेचना एक आम चलन है, क्योंकि बहुत सारे फैंस हैं जो उनकी लाइफ होने वाली इस नई शुरुआत की बदलने वाली घटना को देखना चाहते हैं। स्ट्रीमिंग दिग्गज भारत में भी इसी प्रवृत्ति को लाने की योजना बना रहे हैं। इसी तरह कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को 100 करोड़ रुपये की पेशकश की है। ”
इसे लेकर कपल राजी हुआ तो उनकी सभी शादी समारोहों को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म द्वारा शूट और एडिट किया जाएगा और उनके प्लेटफॉर्म पर एक फीचर फिल्म के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
रिपोर्ट में कहा गया है, "यह कैटरीना और विक्की पर निर्भर करता है वे इस बारे में निर्णय लें।"
उल्लेखनीय है कि अभिनेता और उनकी फैमिली पहले ही जयपुर पहुंच चुके हैं। कैटरीना और विक्की दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कथित तौर पर कटरीना और विक्की की शादी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। सभी मेहमानों को सीक्रेट कोड दिए गए हैं। वे कथित तौर पर न तो तस्वीरें पोस्ट कर सकते हैं, न ही वीडियो और न ही सोशल मीडिया पर शादी के स्थान का खुलासा कर सकते हैं। इस जोड़े ने अपने मेहमानों को एक एनडीए पर हस्ताक्षर किया है जिसमें 'शादी की उपस्थिति का कोई खुलासा नहीं, कोई फोटोग्राफी नहीं, कोई रील या वीडियो विवाह स्थल पर नहीं बनाया जाना चाहिए, कोई स्थान साझा नहीं करना, सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर साझा नहीं करना' जैसे नियम शामिल हैं।