1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Vicky Kaushal Katrina Kaif wedding: शादी के लिए राजस्थान पहुंचे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

Vicky Kaushal Katrina Kaif wedding: शादी के लिए राजस्थान पहुंचे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

 Published : Dec 06, 2021 01:29 pm IST,  Updated : Dec 06, 2021 10:21 pm IST

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की तारीख 9 दिसंबर को है।

Vicky Kaushal, Katrina Kaif- India TV Hindi
 आज शाम 6 बजे तक राजस्थान पहुंचेंगे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ - रिपोर्ट Image Source : INSTAGRAM/VICKY KAUSHAL/KATRINA KAIF

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी 9 दिसंबर को राजस्थान में होनी है। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल राजस्थान पहुंच चुके हैं। कैटरीना की फैमिली भी राजस्थान में वेडिंग वेन्यू पहुंच चुकी है।

 Vicky Kaushal Katrina Kaif wedding
Image Source : YOGEN SHAH Vicky Kaushal Katrina Kaif wedding

 Vicky Kaushal Katrina Kaif wedding
Image Source : YOGEN SHAH Vicky Kaushal Katrina Kaif wedding

सूत्रों ने बताया कि दोनों के परिवार भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे। होटल में मंगलवार से गुरुवार तक शादी से जुड़ी विभिन्न रस्में होंगी। सूत्रों ने बताया कि शादी राजवाड़ी अंदाज में होगी, जिसमें कई फिल्मी हस्तियां और वीआईपी मेहमान शामिल होंगे। सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा होटल सवाई माधोपुर के चौथ के बरवारा कस्बे में स्थित है।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का फंक्शन 4 दिन तक चलेगा, जिसमें कई बड़े सेलेब्स शामिल होंगे। इस शादी के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। शुक्रवार को जिला कलेक्टर ने एक बैठक ली थी, जिसमें ये सुनिश्चित किया गया कि सभी तैयारियां अच्छे से हो गई है या नहीं।  

बता दें कि विक्की कौशल और कियारा आडवाणी साथ काम चुके हैं। दोनों साल 2018 में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'लस्ट स्टोरीज़' में नजर आए थे। इसके अलावा कियारा, कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'भूल भुलैया 2' में दिखाई देंगी। ये फिल्म साल 2007 में रिलीज़ हुई अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया' का ही दूसरा पार्ट है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन