1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'साल दर साल जोश कम होता जाता है', विक्की कौशल ने सरेआम वाइफ पर किया जोक, सुनकर तिलमिलाए लोग, कर दिया ट्रोल

'साल दर साल जोश कम होता जाता है', विक्की कौशल ने सरेआम वाइफ पर किया जोक, सुनकर तिलमिलाए लोग, कर दिया ट्रोल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 17, 2026 07:46 pm IST,  Updated : Mar 17, 2026 07:46 pm IST

विक्की कौशल अब अपने एक जोक को लेकर चर्चा में आ गए हैं, जिसे लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक्टर एक शादी में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने शादी और वाइफ पर ऐसा कमेंट किया, जिसे अब लोग पचा नहीं पा रहे हैं और एक्टर को निशाने पर ले रहे हैं।

vicky kaushal- India TV Hindi
कैटरीना कैफ, विक्की कौशल। Image Source : INSTAGRAM/@VICKYKAUSHAL09

विक्की कौशल बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से हैं। उनके अभिनय का हर कोई कायल है। 2025 में विक्की ने अपनी फिल्म 'छावा' से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया। इसके अलावा फैंस उन्हें उनकी आइडल हसबैंड वाली इमेज के लिए पसंद करते हैं। जब भी कोई मौका आता है, विक्की खुलकर कैटरीना की तारीफ करते हैं। लेकिन, हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे उनकी इस आइडल हसबैंड वाली इमेज पर बट्टा लग गया है। एक्टर ने हाल ही में एक शादी अटैंड की, जहां उन्होंने वाइफ वाला जोक मारा और अब इसी जोक को लेकर वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं।

विक्की का 'वाइफ जोक'

विक्की कौशल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पत्नियों और शादीशुदा लाइफ को लेकर जोक करते नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर अब नेटिंजस का उन पर गुस्सा फूट पड़ा है। वीडियो में विक्की अपना 'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक' का फेमस डायलॉग बोलते हैं- 'हाउज द जोश?' जिस पर लोग जवाब में कहते हैं- 'हाई सर।' फिर विक्की मजाकिया अंदाज में कहते हैं - 'मैंने हमेशा ये देखा है कि बैचलर्स का हमेशा हाई ही रहता है। हम शादीशुदा वालों के तो जोश साल दर साल कम होता रहता है। दरअसल, आकाश को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, चार दिन में जोश कम नहीं होता। लेकिन, मैं चाहता हूं कि आप यहां मौजूद लोगों से पूछें- हाउज द जोश? और हम सबको पता है कि क्या कहना है। हाई सर, सही है ना।'

विक्की के 'वाइफ जोक' पर फूटा नेटिजंस का गुस्सा

विक्की कौशल का ये वीडियो देखते ही यूजर्स का पारा भी हाई हो गया। कई ने कमेंट करते हुए नाराजगी जताई। कई ने तो यहां तक कह दिया कि अगर यही जोक रणबीर कपूर करते तो उन्हें स्त्रियों से घृणा करने वाला बता दिया जाता। विक्की कौशल के इस जोक पर अब नेटिजंस की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- 'इस मॉडर्न जमाने में भी वह वाइफ जोक कर रहे हैं, कितनी अजीब बात है।' एक ने लिखा- 'विक्की धीरे-धीरे रेड फ्लैग बनते जा रहे हैं।' एक और ने लिखा- 'विक्की की ग्रीन फ्लैग वाली इमेज धूमिल हो गई।'

वर्क फ्रंट पर क्या कर रहे हैं विक्की कौशल?

वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल आखिरी बार 'छावा' में नजर आए थे। फरवरी 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में थीं और अक्षय खन्ना नकारात्मक भूमिका में दिखाई दिए थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 807 करोड़ का कलेक्शन किया था। आने वाले समय में विक्की, संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ेंः नोरा फतेही के गाने पर सरकार का एक्शन, सीबीएफसी को दिए निर्देश, सभी प्लेटफॉर्म से हटाया जाए 'सरके चुनर'

प्रेग्नेंट हैं दिव्यांका त्रिपाठी, शादी के 10 साल बाद टीवी की ईशी मां बनेंगी रियल लाइफ मम्मी?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन