1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लिट्टी-चोखा देखते ही फिटनेस भूले विक्की कौशल, सड़क किनारे खाई बिहारी डिश, बोले- 'गर्दा उड़ा दिया'

लिट्टी-चोखा देखते ही फिटनेस भूले विक्की कौशल, सड़क किनारे खाई बिहारी डिश, बोले- 'गर्दा उड़ा दिया'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 09, 2025 09:08 am IST,  Updated : Feb 09, 2025 09:08 am IST

विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म 'छावा' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले एक्टर अपनी फिल्म को प्रमोट करने में जुटे हैं। हाल ही में विक्की पटना गए, जहां उन्होंने लिट्टी चोखा भी खाया।

vicky kaushal- India TV Hindi
विक्की कौशल ने पटना में खाया लिट्टी-चोखा Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अब ऐतिहासिक ड्रामा 'छावा' में नजर आएंगे। इस फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है, ऐसे में विक्की जोरों-शोरों से फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। हाल ही मे एक्टर अपनी फिल्म के प्रमोशन के चलते जयपुर पहुंचे थे और अब शनिवार को, वह पटना पहुंचे। पटना पहुंचने पर विक्की कौशल ने एक स्ट्रीट स्टॉल पर 'लिट्टी चोखा' का भी लुत्फ उठाया। इससे एक बात तो साफ है कि जिम में घंटों बिताने वाले विक्की खाने के बेहद शौकीन हैं।

विक्की कौशल ने लिट्टी-चोखा का उठाया लुत्फ

विक्की कौशल ने खुद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह पारंपरिक बिहारी व्यंजन का लुत्फ उठाते देखा जा सकता है। इस दौरान अभिनेता बेहद सिंपल अंदाज में नजर आए। फोटोज में विक्की को फूड स्टॉल के सामने खड़े देखा जा सकता है। अभिनेता के आस-पास सिक्योरिटी गार्ड खड़े हैं और पुलिस बल भी तैनात है। विक्की सफेद कुर्ता-पायजामा और डार्क चश्मे में फूड स्टॉल के किनारे खड़े होकर लिट्टी-चोखा खा रहे हैं।

पोस्ट पर फैंस का रिएक्शन

फोटो शेयर करते हुए विक्की ने बताया कि वह पटना आकर लिट्टी-चोखा मिस नहीं कर सकते थे, इसलिए ये बिहारी व्यंजन खाने आ गए। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- "पटना आकर लिट्टी चोखा कैसे मिस कर जाएं??? गर्दा उड़ा दिया। छावा की रोमांचक खबर आ रही है।" जैसे ही विक्की ने पोस्ट शेयर किया, कमेंट की बाढ़ आ गई। एक शख्स ने लिखा- "कैटरीना भाभी जी को भी खिला देते।" दूसरे ने लिखा, "वह लिट्टी-चोखा बिलकुल बिहारी स्टाइल में एंजॉय कर रहे हैं।" एक ने कमेंट किया- "पटना, बिहार में आपका स्वागत है।"

विक्की कौशल की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल अब अपकमिंग पीरियड ड्रामा 'छावा' में नजर आएंगे। फिल्म में विक्की मराठा राजा, छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में दिखाई देंगे। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी दिखाई देंगे। इससे पहले विक्की ने रणबीर के साथ संजू और आलिया के साथ राजी में काम किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन