1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'गुड न्यूज जब भी मिलेगी...'

विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'गुड न्यूज जब भी मिलेगी...'

 Published : Jun 28, 2024 08:35 pm IST,  Updated : Jun 28, 2024 09:52 pm IST

विक्की कौशल ने अपनी पत्नी कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी के बारे में चल रही अफवाहों पर खुलकर बात करते हुए मजेदार जवाब दिया है। 'बैड न्यूज' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में उन्होंने फिल्म की कहानी को लेकर भी बात की।

vicky kaushal, katrina kaif- India TV Hindi
विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ की प्रेगनेंसी पर तोड़ी चुप्पी। Image Source : INSTAGRAM

विक्की कौशल ने शुक्रवार 28 जून को त्रिप्ति डिमरी और एमी विर्क के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैड न्यूज' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। लोगों को इस फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा है। वहीं कैटरीना कैफ के बारे में कई हफ्तों तक चली प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बाद विक्की कौशल ने अपनी आने वाली फिल्म 'बैड न्यूज़' के ट्रेलर लॉन्च पर इस बारे में बात की और ये भी बताया कि गुड न्यूज कब तक मिल सकती है। सोशल मीडिया पर लोगों को इस फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा है।

विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी कहा

फिल्म 'बैड न्यूज' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब विक्की कौशल से कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी पर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब आएगा तो वह सबसे पहले मीडिया हेल्पलाइन को ही बताएंगे। फिलहाल, उन्होंने 'बैड न्यूज' देखने और उसका मजा लेने का सुझाव दिया और वादा किया कि जब 'गुड न्यूज' का समय आएगा तो वे इसे शेयर करने में कोई देरी नहीं करेंगी।

प्रेग्नेंसी की अफवाहें

कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच विक्की कौशल ने 'बैड न्यूज' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सही समय पर 'गुड न्यूज' देने की हिंट दी है। बता दें कि लंदन वेकेशन की तस्वीरों और वीडियो के वायरल होने के बाद अटकले लगाई गई थी कि वह प्रेग्नेंट है, जिसके बाद कैटरीना की टीम ने इन सब अफवाहों को खारिज कर किया। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की यह फिल्म 19 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विक्की कौशल की बैड न्यूज

'बैड न्यूज' में त्रिप्ति डिमरी, विक्की कौशल और एमी विर्क लीड रोल में है। 'बैड न्यूज' का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है और हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और अमृतपाल सिंह बिंद्रा के साथ मिलकर इसके सह-निर्माता हैं। फिल्म की पटकथा इशिता मोइत्रा और तरुण डुडेजा ने लिखी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन