1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिर साथ नजर आए सुष्मिता सेन और एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन, फैंन्स ने पूछा- पैचअप हो गया क्या ?

फिर साथ नजर आए सुष्मिता सेन और एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन, फैंन्स ने पूछा- पैचअप हो गया क्या ?

 Published : Mar 22, 2022 07:47 am IST,  Updated : Mar 22, 2022 07:47 am IST

एक्ट्रेस को एक बार फिर अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ स्पॉट की गईं। पैपराजी ने रोहमन के साथ एक्ट्रेस को स्पॉट किया।

rohman shawl and sushmita sen- India TV Hindi
rohman shawl and sushmita sen Image Source : INST/SUSHMITA SEN

Highlights

  • एक्ट्रेस को एक बार फिर अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ स्पॉट की गईं
  • पैपराजी ने रोहमन के साथ एक्ट्रेस को स्पॉट किया

हाल ही में बॉलीवुड ब्यूटी सुष्मिता सेन ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ ब्रेकअप का ऐलान किया था। दोनों एक समय में क्यूट कपल कहलाए जाते थे। सुष्मिता और रोहमन के अलग होने के बारे में सुनकर फैंस चौंक गए थे।

एक्ट्रेस को एक बार फिर अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ स्पॉट की गईं। पैपराजी ने रोहमन के साथ एक्ट्रेस को स्पॉट किया। वीडियो में सुष्मिता सेन और रोहमन कार में बैठते हुए नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस को देखकर वहां भीड़ लग गई। रोहमन इस भीड़ से सुष्मिता सेन को बचाते नजर आए। गौर करने वाली बात ये थी कि दोनों ने मैचिंग आउटफिट्स पहने हुए थे। हालांकि रोहमन कैमरे से बचते दिखाई दिए। वीडियो वायरल होते ही फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पहले भी फैंस को दोनों की जोड़ी खूब पसंद थी और एक बार फिर दोनों को साथ देखकर फैंस खुश नजर आए। लोग दोनों के फिर साथ होने का कयास लगा रहे हैं। लोग उनसे पूछ रहे हैं कि क्या दोनों फिर रिलेशनशिप में आ गए हैं?

एक यूजर ने लिखा क्या वह फिर साथ आ गए हैं। वहीं एक अन्य ने कमेंट कि अभी तो ब्रेकअप का पोस्ट किया था और फिर साथ आ गए, बहुत कंफ्यूजन है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए सवाल किया, क्या इनका पैचअप हो गया है?

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल लगभग 3 साल से एक दूसरे के साथ थे। वो लिव इन में रह रहे थे लेकिन दो महीने पहले ही उन दोनों के ब्रेकअप की खबर आई जिसके बाद खुद सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर इस रिश्ते के अंत का ऑफिशियल ऐलान किया था। दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए ही हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन