1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भूल भुलैया 2' में 'मोंजुलिका' के रूप में नजर नहीं आएंगी विद्या बालन, मेकर्स ने वापसी की बात को बताया अफवाह

'भूल भुलैया 2' में 'मोंजुलिका' के रूप में नजर नहीं आएंगी विद्या बालन, मेकर्स ने वापसी की बात को बताया अफवाह

 Published : Jan 09, 2022 01:32 pm IST,  Updated : Jan 09, 2022 01:37 pm IST

ऐसी खबर थी कि विद्या बालन मोंजुलिका के तौर पर फिल्म भूल भुलैया 2 में नजर आएंगी।

Vidya Balan- India TV Hindi
'भूल भुलैया 2' में 'मोंजुलिका' में नजर नहीं आएंगी विद्या बालन, मेकर्स ने वापसी की बात को बताया अफवाह Image Source : T-SERIES

Highlights

  • फिल्म के मेकर्स ने 'भूल भुलैया 2' में विद्या बालन की वापसी को अफवाह बताया
  • विद्या फिल्म की पहली कड़ी में दोहरे किरदार में नजर आई थीं

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन को लेकर खबर आई थी कि वह फिल्म भूल भुलैया 2 में एक बार फिर से मोंजुलिका के किरदार को निभाने वाली हैं। अब फिल्म के मेकर्स ने इस बात का खंडन किया है। मेकर्स ने बताया है कि मोंजुलिका के रूप में विद्या बालन की फिल्म में वापसी नहीं हो रही है। मेकर्स ने दावा किया कि इस तरह के अपडेट्स मजह रूमर्स हैं।

हाल ही में, रिपोर्ट्स में बताया गया था कि विद्या, कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू स्टारर 'भूल भुलैया 2' में 'मोंजुलिका' के रूप में दिखाई देंगी ।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि विद्या और 'भूल भुलैया' के निर्देशक अनीस बज्मी की गहरी दोस्ती है। विद्या बालन ने अनीस बज्मी की फिल्म थैंक यू में कैमियो का रोल निभाया था, जिसके बाद ऐसा दावा किया गया है कि वह भूल भुलैया 2 में भी कैमियो का किरदार निभाएंगी।

विद्या की एक्टिंग जर्नी कम उम्र से शुरू हुई और उन्होंने 2005 में रोमांटिक फिल्म 'परिणीता' के साथ बॉलीवुड में शुरुआत की, जिसमें सैफ अली खान और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में थे।

अभिनेत्री कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी हैं, जिसमें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और छह फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। विद्या ने अपनी पहली अभिनय भूमिका 1995 की हिट शो 'हम पांच' में की थी, जिसमें अनुभवी अभिनेता शोमा आनंद ने भी अभिनय किया था।

अभिनेत्री को आखिरी बार 'शेरनी' में देखा गया था जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन