1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रश्मिका-विजय पूरे देश के साथ मनाएंगे शादी का जश्न, 21 शहरों में बटवाएंगे मिठाई, 16 मंदिरों में करेंगे अन्नदान

रश्मिका-विजय पूरे देश के साथ मनाएंगे शादी का जश्न, 21 शहरों में बटवाएंगे मिठाई, 16 मंदिरों में करेंगे अन्नदान

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 01, 2026 07:46 am IST,  Updated : Mar 01, 2026 07:46 am IST

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद पूरे देश के साथ अपनी खुशी सेलिब्रेट करने का ऐलान किया है और वो भी बेहद अलग और दिल को छू लेने वाले अंदाज में। कपल ने एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है।

विजय...- India TV Hindi
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना। Image Source : INSTAGRAM/@RASHMIKA_MANDANNA

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 26 फरवरी को शादी की और अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपनी खूबसूरत शादी की झलक फैंस के साथ साझा की। हर तरफ रश्मिका-विजय के वेडिंग लुक्स के ही चर्चे हैं। शादी के बाद कपल ने पैपराजी को मिठाइयां बाटी थीं और अब अपने नए पोस्ट के जरिए कपल ने बताया कि दोनों पूरे देश के साथ अपनी शादी का जश्न मनाने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने बेहद यूनिक कदम उठाया है। रश्मिका और विजय ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ऐलान किया कि वह 16 मंदिरों में अन्नदान करने वाले हैं और 21 शहरों में मिठाईयां बंटवाएंगे।

पूरे देश के साथ शादी का जश्न मनाएंगे रश्मिका-विजय

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी किया। इस स्टेटमेंट में लिखा है - 'इस देश के प्यारे लोग, आप हमेशा से हमारी यात्रा और हमारे प्यार का हिस्सा रहे हैं। आप सबके साथ अपनी शादी का जश्न मनाना हमारे लिए खुशी की बात होगी। और भारत में हर त्योहार कैसे मनाया जाता है? मिठाई और खाने के साथ। इसलिए 1 मार्च को हम देश भर में प्यार और मिठाइयों से भरे ट्रक भेज रहे हैं ताकि अपने जीवन के इस खास पल को आप सभी के साथ साझा कर सकें। साथ ही, हम देश भर के कई मंदिरों में अन्नदान करेंगे। आप सभी का आशीर्वाद चाहते हैं। विद लव, विजय और रश्मिका।'

rashmika mandanna
Image Source : INSTAGRAM/@RASHMIKA_MANDANNAरश्मिका-विजय इन शहरों में बांटेंगे मिठाईयां।

इन शहरों में भेजी जाएंगी मिठाईयां

अगली स्लाइड में रश्मिका और विजय ने उन शहरों के नाम बताए हैं जहां वह मिठाईयां भिजवा रहे हैं। पोस्ट के अनुसार हैदराबाद, मेहबूबनगर, और करीमनगर, दिल्ली, चंडीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, अहमदाबाद, भोपाल, मुंबई, जयपुर, विजाग, विजयवाड़ा, पुट्टापर्थी, कोच्चि, मैसूर, कूर्ग, बैंगलुरु, कोयंबटूर, चेन्नई और पुडुचेरी में मिठाईंया भेजी जाएंगी। इसके अलावा बिहार में भी मिठाइयां बांटने की योजना है।

rashmika mandanna
Image Source : INSTAGRAM/@RASHMIKA_MANDANNAइन मंदरों में होगा अन्नदान

इन मंदिरों में होगा अन्नदान

रश्मिका और विजय 16 शहरों में अन्नदान भी करने वाले हैं। कपल ने अपने पोस्ट में इन मंदिरों के नाम भी बताए हैं। पोस्ट के अनुसार, कर्नाटक के शिवोहम मंदिर (बेंगलुरु), उत्तर प्रदेश के श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर (वृंदावन), असम के श्री रुक्मिणी मंदिर (गुवाहाटी), गुजरात के श्री श्री गोविंदा धाम मंदिर इस्कॉन (अहमदाबाद), कर्नाटक के Paadi Igguthappa Temple (कूर्ग), छत्तीसगढ़ के श्री श्री राधा रस बिहारी जी मंदिर (रायपुर), राजस्थान के गोविंद देव जी मंदिर (जयपुर), कर्नाटक के चामुंडेश्वरी मंदिर (मैसूर), कर्नाटक के राधा कृष्ण मंदिर- हरे कृष्णा हिल (बेंगलुरु), तमिलनाडु के Arulmigu Koniamman Thirukoil (कोयंबटूर), तेलंगाना के चिंतपल्ली साईं बाबा मंदिर (चिंतपल्ली), तेलंगाना के Manyamkonda Sri Lakshmi Venkateshwara Swamy Temple (महबूबनगर), तेलंगाना के हरे कृष्णा हैरिटेज टेंपल (हैदराबाद), आंध्र प्रदेश के श्री कनक महालक्ष्मी मंदिर (विजाग), आंध्र प्रदेश के द्वारका तिरुमाला मंदिर और आंध्र प्रदेश के श्री कनकदुर्गा मंदिर (विजयवाड़ा) में अन्नदान होगा।

ये भी पढ़ेंः ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दुबई एयरपोर्ट में फंसीं 'जन्नत' एक्ट्रेस सोनल चौहान, पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

भूरी आंखों वाली मशहूर एक्ट्रेस, बॉलीवुड छोड़ पहुंची बोर्डरूम, गूगल में की नौकरी, अब संभाल रहीं नई जिम्मेदारी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन