1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विदेश में भी बजेगा 'द कश्मीर फाइल्स' का डंका, विवेक अग्निहोत्री को ब्रिटिश संसद से आया न्योता

विदेश में भी बजेगा 'द कश्मीर फाइल्स' का डंका, विवेक अग्निहोत्री को ब्रिटिश संसद से आया न्योता

 Published : Mar 29, 2022 08:24 pm IST,  Updated : Mar 29, 2022 08:24 pm IST

विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि मेरी पत्नी पल्लवी जोशी और मुझे ब्रिटिश संसद में बुलाया गया है।

विवेक अग्निहोत्री- India TV Hindi
विवेक अग्निहोत्री Image Source : INST/VIVEKAGNIHOTRI

Highlights

  • विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि मेरी पत्नी पल्लवी जोशी और मुझे ब्रिटिश संसद में बुलाया गया है
  • हम अप्रैल में वहां जाएंगे और कश्मीरी पंडितों के बारे में बात करेंगे

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को 11 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म को पहले दिन से लेकर अभी तक अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सेलेब्स से लेकर राजनेता तक सभी इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी को ब्रिटिश संसद में आमंत्रित किया गया है। विवेक वहां कश्मीरी पंडितों के बारे में बात करेंगे। 

एक इंटरव्यू  के दौरान विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि मेरी पत्नी पल्लवी जोशी और मुझे ब्रिटिश संसद में बुलाया गया है। हम अप्रैल में वहां जाएंगे और कश्मीरी पंडितों के बारे में बात करेंगे। फिल्म कश्मीर फाइल्स को कश्मीर पंडितों पर हुए अत्याचार और नरसंहार को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने के उद्देश्य के लिए बनाया गया। मुझे इस बात की खुशी है कि हम अपने उद्देश्य में कामयाब हो रहे हैं।

विवेक ने आगे कहा, फिल्म की दुनिया के कोने-कोने तक पहुंच रही है। इसके लिए हमने कुछ नहीं किया, क्योंकि लोगों को प्रभावित करने की शक्ति हमारे पास नहीं है। यह सब ईश्वर के हाथ में है, हम बस एक माध्यम हैं।

आपको बता दें द कश्मीर फाइल्स 1990 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और अन्य कलाकार हैं। इस फिल्म की वजह से विवेक अग्निहोत्री भी चर्चा में आ गए हैं। कुछ लोगों को यह फिल्म बेहद पसंद आ रही है तो कुछ ने विवेक की इस फिल्म को धर्म विशेष से प्रेरित बताया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन