1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PEDDI में अश्लील कैमरा एंगल से परेशान थीं जाह्नवी कपूर? कॉन्ट्रोवर्शियल शॉट्स पर उठाई थी आवाज, लीक हुई चैट!

PEDDI में अश्लील कैमरा एंगल से परेशान थीं जाह्नवी कपूर? कॉन्ट्रोवर्शियल शॉट्स पर उठाई थी आवाज, लीक हुई चैट!

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 07, 2026 10:58 am IST,  Updated : Jun 07, 2026 10:58 am IST

राम चरण की 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन ये फिल्म एक अलग वजह से ज्यादा चर्चा में है और वो वजह हैं जाह्नवी कपूर। पेद्दी में जाह्नवी के कुछ सीन्स को लेकर विवाद शुरू हो गया है और अब एक्ट्रेस की चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Janhvi kapoor- India TV Hindi
जाह्नवी कपूर। Image Source : YOUTUBE/ T-SERIES

राम चरण की नई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर भी लीड रोल में हैं, लेकिन उनके किरदार को फिल्म में जिस तरह से पेश किया गया है, उसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि 'पेद्दी' में जाह्नवी को किसी प्रॉप की तरह इस्तेमाल किया गया है। फिल्म में जाह्नवी के सीन्स को लेकर मची खलबली के बीच फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सना ने माफी मांगी है। अब सोशल मीडिया पर जाह्नवी की लीक चैट वायरल हो रही है, जिसमें वह बोल्ड सीन्स को लेकर बात कर रही हैं।

जाह्नवी कपूर की लीक चैट वायरल!

सोशल मीडिया पर कुछ चैट्स वायरल हो रही हैं, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि ये चैट जाह्नवी और उनके डायरेक्टर के बीच की है। हालांकि, इंडिया टीवी इस वायरल चैट की पुष्टि नहीं करता है। मगर जाह्नवी के फैन क्लब्स का दावा है कि ये वायरल चैट जाह्नवी और उनकी दोस्त के बीच की है। वायरल हो रही चैट से एक बात साफ है कि वह 'पेद्दी' में हाइपर सेक्शुअल सीन के साथ कम्फर्टेबल नहीं थीं। डायरेक्टर जिस तरह उनके सीन शूट कर रहे थे, वह उससे खुश नहीं थीं। उन्होंने अपनी दोस्त से इसके बारे में बात की थी और साउथ में काम करने का अपना अनुभव शेयर किया था।

'पेद्दी' की शूटिंग में असहज थीं जाह्नवी!

वायरल हो रही चैट में लिखा है कि किस तरह उन्होंने पेद्दी के मेकर्स से साफ कह दिया था कि वह कमर और ब्रेस्ट के कोई शॉट नहीं होंगे और राम चरण ने भी उनका सपोर्ट किया था। वायरल चैट के अनुसार, जाह्नवी ने कहा कि जब उन्होंने ब्रेस्ट और कमर वाले सीन के लिए इनकार कर दिया तो मेकर्स नाराज हो गए थे। लेकिन, राम चरण ने भी इन सीन्स को लेकर नाराजगी जताई और साफ तौर पर कह दिया कि इस तरह के एंगल्स से सीन शूट न किए जाएं।

परेशान थीं जाह्नवी

एक अन्य कथित चैट के अनुसार, जाह्नवी ने इस तरह के अश्लील कैमरा एंगल्स को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने इस तरह के सीन्स को लेकर चिंता जाहिर करते हुए लिखा था-  'आपको अंदाजा भी नहीं है कि मैं किस मुश्किल से गुजर रही हूं। लगातार उन्हें समझाने की कोशिश कर रही हूं।' वहीं इसमें पेरेंट्स की उपस्थिति का जिक्र भी किया गया है, जाह्नवी कथित तौर पर श्रीलीला का जिक्र करती हैं और बताती हैं कि कैसे अगर उनके पिता, प्रोड्यूसर बोनी कपूर उनकी तरफ से दखल देतीं तो कंडीशन खराब हो सकती थी।

ये भी पढ़ेंः 70 दिनों तक जेल में भूतिया कहानियां सुनाते रहे विक्रम भट्ट, मौत से होने वाला था सामना, खुद बताई दर्दनाक दास्तां

नहीं रहे मलयालम एक्टर सलीम कुमार, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती, इलाज के दौरान निधन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन