1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब स्क्रीन पर धर्मेंद्र की मौत का सीन देख फफक पड़े बॉबी देओल, बोले थे- 'पापा को मरते नहीं देख सकता'

जब स्क्रीन पर धर्मेंद्र की मौत का सीन देख फफक पड़े बॉबी देओल, बोले थे- 'पापा को मरते नहीं देख सकता'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 25, 2025 12:41 pm IST,  Updated : Nov 25, 2025 12:41 pm IST

धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री और देश भर में शोक व्याप्त है। परिवार के सदस्य भी गमगीन हैं। एक बार बॉबी देओल ने बताया था कि कैसे वह धर्मेंद्र को एक फिल्म के सीन में मरता देखकर रो पड़े थे।

Bobby Deol- India TV Hindi
धर्मेंद्र, बॉबी देओल। Image Source : INSTAGRAM/@IAMBOBBYDEOL

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। बॉलीवुड के 'ही-मैन' का सोमवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। हालांकि, अभिनेता भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज, उनकी शिक्षाएं और उनकी जीवन शैली हमेशा जिंदा रहेगी। जो लोग धर्मेंद्र के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाते हैं, वे जानते होंगे कि अभिनेता को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जीवन से जुड़ी बातें शेयर करना बहुत पसंद था। प्यार और मार्गदर्शन से भरपूर, धर्मेंद्र के कई वीडियो अब लोगों को भावुक कर रहे हैं। दिग्गज अभिनेता के निधन के बाद उनका परिवार भी बेहद मायूस है। इस बीच उनके छोटे बेटे बॉबी देओल का वो बयान भी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपने पिता को स्क्रीन पर भी मरते हुए नहीं देख सकते।

धर्मेंद्र के लिए भावुक परिवार

अक्सर देखा गाय है कि जब भी कभी धर्मेंद्र के बात होती है, उनके दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भावुक हो जाते हैं। धर्मेंद्र के बीमार होने के बाद भी सनी-बॉबी की जब भी झलक देखने को मिली, दोनों काफी मायूस और इमोशनल दिखे। अब जब धर्मेंद्र इस दुनिया में नहीं रहे, तो दोनों किस दर्द से गुजर रहे होंगे, इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। बॉबी देओल ने करीब 2 साल पहले बताया था कि कैसे करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र के किरदार की मौत का सीन देखकर वह रो पड़े थे।।

फिल्म में धर्मेंद्र की मौत का सीन देखकर रो पड़े थे बॉबी देओल

2023 में रिलीज हुई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र ने रणवीर सिंह के किरदार रॉकी के दादाजी का किरदार निभाया था और फिल्म में उनका रोल बेहद अहम था। 87 साल की उम्र में भी उनकी स्क्रीन प्रेजेंस कमाल की थी। मगर इस फिल्म में एक ऐसा सीन था, जिसे देखना बॉबी देओल के लिए बेहद मुश्किल था। बॉबी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह फिल्म की स्क्रीनिंग बीच में छोड़कर निकल गए थे, क्योंकि वह अपने पिता को स्क्रीन पर मरते हुए नहीं देख सकते थे। उन्होंने कहा था- 'अगर वो किरदार कोई और करता तो जा नहीं आता। पापा ने उसे जादुई बना दिया। लेकिन, जब मैं फिल्म देख रहा था तो मुझे कहानी का नहीं पता था। मेरे पापा का किरदार उसमें मर जाता है, इसलिए मैंने पूरी फिल्म नहीं देखी।'

करण जौहर ने रखी थी फिल्म की स्क्रीनिंग

करण जौहर की फिल्म की स्क्रीनिंग को याद करते हुए बॉबी ने आगे कहा था- 'करण ने फिल्म का ट्रायल रखा था और मैं अपने आंसू नहीं रोक पाया, क्योंकि मेरे पापा... पता नहीं मैं उन्हे वैसे देखकर खुद को काबू नहीं कर सका और उठकर चला गया, इसलिए मैं फिल्म का एंड नहीं देख पाया। हम ऐसे ही हैं, एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। हम आपस में बहुत कनेक्टेड हैं। मुझे पता है कि वो एक किरदार प्ले कर रहे थे, लेकिन फिर भी मैं उन्हें ऐसे नहीं देख सकता था। जब मैंने एनिमल की तो मेरी मां मेरे मरने वाला सीन नहीं देख पाई थीं।'

ये भी पढ़ेंः धर्मेंद्र के जाते ही छटपटाए अमिताभ बच्चन, 'वीरू' की याद में आधी रात लिखा पोस्ट- 'सहन कर पाना मुश्किल है'

न प्रकाश कौर न हेमा मालिनी, पाकिस्तानी लड़की थी धर्मेंद्र की पहली मोहब्बत, बेटे के सामने बयां किया था हाल-ए-दिल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन