1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर के पीछे दीवानी थी अक्खड़ सुपरस्टार की बेटी, मानती थी पति, परेशान एक्टर ने उठाया था ये कदम

शाहिद कपूर के पीछे दीवानी थी अक्खड़ सुपरस्टार की बेटी, मानती थी पति, परेशान एक्टर ने उठाया था ये कदम

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 10, 2025 06:53 pm IST,  Updated : Mar 10, 2025 06:53 pm IST

शाहिद कपूर ने बॉलीवुड में एक चॉकलेटी बॉय बनकर एंट्री ली और शुरुआती दौर में ज्यादातर क्यूट लवर बॉय की ही भूमिकाएं निभाईं। उस दौर में और आज भी शाहिद की लाखों लड़कियां दीवानी हैं। लेकिन, क्या आप उस स्टारकिड के बारे में जानते हैं, जिसकी दीवानगी शाहिद कपूर पर भारी पड़ने लगी थी।

Shahid Kapoor- India TV Hindi
शाहिद कपूर के पीछे पागल थी ये एक्ट्रेस। Image Source : INSTAGRAM

शाहिद कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। चाहे करीना कपूर के साथ अफेयर रहा हो या फिर मीरा राजपूत से शादी। शाहिद अब मीरा के साथ अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। कपल के दो बच्चे मीशा और जैन हैं। शाहिद ने बॉलीवुड में चॉकलेटी हीरो के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और अब एंग्री यंग मैन बनकर दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। शाहिद की लाखों लड़कियां दीवानी हैं। लेकिन, क्या आप उस स्टारकिड के बारे में जानते हैं जो शाहिद के पीछे इतनी दीवानी थी कि उन्हें अपना पति बताती थी और उनका पीछा करती थी।

शाहिद से एकतरफा प्यार करती थीं वास्तविकता

ये स्टारकिड हैं गुजरे जमाने के सुपरस्टार कुलभूषण पंडित उर्फ राज कुमार की बेटी वास्तविकता पंडित। राज कुमार की बेटी वास्तविकता शाहिद कपूर को बेहद पसंद करती थीं। दोनों की पहली मुलाकात कोरियोग्राफर श्यामक डाबर की डांस क्लास में हुई थी। वास्तविकता शाहिद को देखकर उनके लुक्स पर ऐसी फिदा हुईं की उन्हें उनमें अपना जीवनसाथी दिखने लगा। वह अभिनेता से एकतरफा प्यार करने लगीं और अभिनेता को लेकर उनकी ये दीवानगी धीरे-धीरे बढ़ने लगी।

शाहिद के घर के सामने किराए पर ले लिया घर

वास्तविकता इस कदर शाहिद के प्यार में डूब गईं कि उन्होंने खुद को शाहिद की पत्नी बताना शुरू कर दिया। यही नहीं, अपना घर छोड़कर वह एक्टर के घर के सामने किराए पर रहने लगीं। जब एक्टर बाहर निकलते तो वह उनका रास्ता रोक लेतीं। कहा जाता है कि शाहिद के लिए वास्विकता का प्यार जुनून में बदल गया। शुरुआत में तो शाहिद ने ये सब नजरअंदाज किया, लेकिन जब मामला हद से आगे बढ़ने लगा तो शाहिद इस कदर परेशान हो गए थे कि उन्होंने वास्तविकता के खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज करा दी थी। जिसके बाद अभिनेत्री ने एक्टर का पीछा करना बंद कर दिया।

एक्टिंग की दुनिया में नहीं दिखा सकीं कमाल

बता दें, वास्तविकता पंडित भी अपने पिता की तरह फिल्मी दुनिया में नाम कमाना चाहती थीं। उन्होंने 1996 में रिलीज हुई 'ऐसी भी क्या जल्दी है' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद वह कुछ और फिल्मों में नजर आईं, लेकिन अपनी एक्टिंग से दर्शकों को इंप्रेस करने में असफल रहीं। साल 2000 में लॉरेंस डिसूजा ने वास्तविकता को अपनी फिल्म 'दिल भी क्या चीज है' के लिए सिलेक्ट किया था, जिसमें अर्जन बाजवा लीड रोल में थे, लेकिन फिर ऐन मौके पर लॉरेंस डिसूजा ने वास्तविकता को रिप्लेस कर दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन