1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉक अप में होगी रश्मि देसाई की एंट्री! लोगों ने कहा- बोरिंग, कोई नया चेहरा लाओ

लॉक अप में होगी रश्मि देसाई की एंट्री! लोगों ने कहा- बोरिंग, कोई नया चेहरा लाओ

 Published : Mar 22, 2022 08:47 am IST,  Updated : Mar 22, 2022 08:47 am IST

रश्मि देसाई शो की कंटेस्टेंट नंबर 16 हो सकती हैं। हालांकि अभी खबर की पुष्टि नहीं हुई है।

Rashmi desai- India TV Hindi
Rashmi desai Image Source : INST/RASHMI DESAI

Highlights

  • कहा जा रहा है कि रश्मि देसाई लॉकअप में अपनी एंट्री के लिए तैयार हो गई हैं
  • श्मि देसाई शो की कंटेस्टेंट नंबर 16 हो सकती हैं

पिछले महीने शुरू हुआ शो लॉक अप खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हो गया है। शो में रोजाना किसी न किसी कंटेस्टेंट की पर्सनल लाइफ से पर्दा उठ रहा है। शो में कई नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। अब जल्द ही शो में एक और नया ट्विस्ट नजर आने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही कंगना रनौत के शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री कर सकती हैं।

कहा जा रहा है कि रश्मि देसाई लॉकअप में अपनी एंट्री के लिए तैयार हो गई हैं। रश्मि देसाई शो की कंटेस्टेंट नंबर 16 हो सकती हैं। हालांकि अभी खबर की पुष्टि नहीं हुई है। बीते दिनों ही चेतन हंसराज ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की है। इससे पहले अली मर्चेंट भी शो में वाइल्ड कार्ड की मदद से एंट्री ले चुके हैं।

कई लोग रश्मि देसाई की एंट्री से खुश हैं तो कई लोग बोल रहे हैं कि रश्मि देसाई को बार-बार रिएलिटी शो में देखना बोरिंग हो गया है। कोई नया चेहरा लाना चाहिए। बता दें कि टीवी सीरियल स्टार रश्मि देसाई इससे पहले नागिन 4 का भी हिस्सा रही थी। अदाकारा ने शलाका का किरदार निभाया था। हालांकि ये शो अपनी पिछली फ्रेंचाइजी के मुकाबले फीका रहा था। इसके अलावा रश्मि देसाई बिग बॉस सीजन 13 और 15 का भी हिस्सा रही हैं।

आपको बता दें कि 'लॉक अप' शो एक ऐसा रियलिटी शो है, जो 19 दिन में अपने 100 मिलियन व्यूज पूरे कर चुका है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन