Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Year Ender 2022: इस साल इन 10 गानों ने मचाई धूम, थिरकने पर किया मजबूर

Year Ender 2022: इस साल इन 10 गानों ने मचाई धूम, थिरकने पर किया मजबूर

Written By: Poonam Shukla @Poonams65850364 Published : Dec 19, 2022 01:42 pm IST, Updated : Dec 20, 2022 02:59 pm IST

Year Ender 2022: साल 2022 में भारत के टॉप 10 सॉन्ग्स। इस बार बॉलीवुड के साथ- साथ साउथ फिल्मों के गाने और भोजपुरी गाने भी शामिल हैं।

twitter- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Year Ender 2022

Year Ender 2022: साल 2022 खत्म होने के लिए अब कुछ ही दिन बाकि हैं। लोग बेसब्री से नए साल का इंतजार कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कौन-कौन से गाने है जो 2022 में हिट रहे। इन गानों के साथ लोगों ने नए साल का जश्न मनाया था अब आने वाले साल का स्वागत भी करेंगे। इस लिस्ट में भोजपुरी गाने भी शामिल है।

1.केसरिया

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मोनी रॉय स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का गाना 'केसरिया' भी खूब पसंद किया गया। यह गाना नंबर 1 पर भी बना हुआ था। गाने को अरिजित सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को लेकर भी विवाद हुआ था। बता दें इस गाने में  रणबीर कपूर भागते हुए मंदिर में चले जाते हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने पैरों में जूते पहने हुए हैं। वहीं, दूसरे सीन में भी रणबीर जूता पहन कर मंदिर का घंटा बजाते हैं।

2. जेडा नशा

जेडा नशा सॉन्ग रातों-रात इंस्टाग्राम पर मशहूर हो गया था। इस गाने पर लोगों ने काफी रील्स बनाएं। यह सॉन्ग आज भी हमारे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वहीं इस गाने का रीमेक आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में भी देखा गया। इस गाने में आयुष्मान और नोरा फ़तेही नजर आ रहीं हैं।

3. नाच पंजाबन

जुग जुग जीयो का नाच पंजाबन जनता के बीच एक हीट गाने के रूप में उभरा। इंस्टाग्राम में रील और कुछ बेहतरीन रीमेक में लाखों रचनात्मक रील्स दिखें। यह सॉन्ग हर शादी और पार्टी की प्लेलिस्ट में सबसे ऊपर था। टाइटल ट्रैक में अनिल कपूर, नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी नजर आए थे।

Deepika Padukone: पूरी दूनिया के सेलेब्स को छोड़ दीपिका पादुकोण ने मारी बाजी, जानिए वर्ल्ड कप ट्रॉफी लॉन्च की वजह

4. माणिके

श्रीलंकन सिंगर योहानी के गाने का लिरिक्स बहुत लोगों को समझ नहीं आया, लेकिन यह गाने यूट्यूब पर खूब सुनने को मिला। हमें यकीन है कि आपने यह सॉन्ग गुनगुनाया होगा। फिल्म 'थैंक गॉड' पर इस गाने का हिंदी वर्जन बना। नोरा फतेही और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस गाने को और भी खास बना दिया है। माणिकेमूव यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में हमेशा टॉप पर रहता है। दर्शकों ने इस सॉन्ग को काफी पसंद किया है।

5. भूल भुलैया 2

हम सभी कार्तिक आर्यन को उनके काम के लिए प्यार करते हैं, लेकिन इस साल भूल भुलैया 2 का टाइटल ट्रैक खूब बजा। अभी भी फैंस ने भूल भुलैया के सॉन्ग पर अपना प्यार बरसाना बंद नहीं किया है। इस गाने पर डांस करते हुए लोग कभी बोर नहीं हुए। 

Avatar 2 Box Office Collection: 'अवतार 2' कर रही ताबड़तोड़ कमाई, रविवार को इतने करोड़ का किया बिजनेस

6. मेरी जान (गंगूबाई कठियाबाड़ी)

7. मैया मैनू (जर्सी)

8. श्रीवल्ली (पुष्पा)

9. पसूरी सांग (वीडियो सॉन्ग)

10. नथुनिया (वीडियो सॉन्ग)

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement