रैपर और सिंगर हनी सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने गानों को लेकर वह फैंस के बीच चर्चा में आ जाते हैं तो कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर। पिछले दिनों चर्चा था कि हनी सिंह 25 साल की मिस्र की मॉडल एमा बकर को डेट कर रहे हैं, दोनों की साथ में कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। लेकिन अब, रैपर ने एक दूसरी ही हसीना की तस्वीर पर कमेंट करके फैंस के बीच बहस छेड़ दी है। हनी सिंह ने खुद से 10 साल छोटी सीरत कपूर कीतस्वीरों पर फ्लर्टी कमेंट से सोशल मीडिया पर हल्ला मचा दिया है।
सीरत कपूर की तस्वीरों पर हनी सिंह ने किया कमेंट
शुक्रवार को सीरत कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह सिल्वर सीक्वेंस बॉडीकॉन ड्रेस में अदाएं दिखाती नजर आईं। सीरत की इन तस्वीरों ने उनके फैंस के साथ-साथ रैपर का भी ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। फोटोज शेयर करते हुए सीरत ने कैप्शन में लिखा- 'जहां दिल को एम्पावरमेंट मिलता है, घर वहीं है।' सीरत की इन तस्वीरों पर यूजर्स ने कमेंट करना शुरू कर दिया, लेकिन हनी सिंह के कमेंट ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
सीरत कपूर की तस्वीरों पर हनी सिंह का कमेंट वायरल
सीरत कपूर की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए हनी सिंह ने लिखा- 'मा मा मीया डैडी लव दैट बूटी।' इस कमेंट के साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी जोड़ा। यो यो हनी सिंह के इस कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए सीरत कपूर ने लिखा- 'यो यो हनी सिंह, क्या सरप्राइज है। धन्यवाद ओजी।' मगर उनके इस कमेंट ने उनके फैंस को हैरान कर दिया। फैंस को हनी सिंह का ये कमेंट कुछ खास पसंद नहीं आया। कई ने रैपर के कमेंट पर रिएक्ट करते हुए निराशा व्यक्त की। फैंस का कहना है कि उन्हें हनी सिंह से ऐसे कमेंट की उम्मीद नहीं थी।

हनी सिंह के कमेंट पर यूजर्स के रिएक्शन
हनी सिंह के कमेंट पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'हनी सिंह आपसे इसकी उम्मीद नहीं की थी पाजी।' एक अन्य ने लिखा- 'यो यो हनी सिंह पाजी क्या गोलियां मार रहे हो शुगर डैडी के लुक में।' इससे पहले, तन्मय भट्ट, रोहन जोशी और आदित्य कुलश्रेष्ठ के साथ बातचीत के दौरान, हनी सिंह ने ग्लैमर वर्ल्य में प्यार पाने के बारे में बात की। इस दौरान हनी सिंह का कहना था कि इस इंडस्ट्री में प्यार बहुत मुश्किल है, क्योंकि यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि क्या व्यक्ति को उनसे एक व्यक्ति के रूप में प्यार है या यह उनका ऑरा है जो उन्हें अट्रैक्ट कर रहा है।