1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. आदित्य नारायण ने खास अंदाज में मनाया Kiss Day, वाइफ श्वेता अग्रवाल के साथ शेयर की ये तस्वीर

आदित्य नारायण ने खास अंदाज में मनाया Kiss Day, वाइफ श्वेता अग्रवाल के साथ शेयर की ये तस्वीर

 Published : Feb 13, 2021 02:46 pm IST,  Updated : Feb 13, 2021 02:46 pm IST

आदित्य नारायण ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते हुए दिल की बात लिखी है।

aditya narayan celebrates kiss day with wife - India TV Hindi
आदित्य नारायण ने पत्नी श्वेता के साथ खास अंदाज में मनाया 'किस डे' Image Source : INSTAGRAM: ADITYANARAYANOFFICIAL

सिंगर, होस्ट और एक्टर आदित्य नारायण ने Kiss Day पर वाइफ श्वेता अग्रवाल के साथ सोशल मीडिया पर खास फोटो शेयर की है। उन्होंने पूरी दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार करते हुए स्पेशल मैसेज भी लिखा है। हालांकि, फोटो पर लिखा उनका कैप्शन खूब मजेदार है। 

आदित्य नारायण ने वाइफ श्वेता को किस करते हुए फोटो साझा की और कैप्शन में लिखा- "हैप्पी #kissday जिंदगी छोटी है, कोई प्यार करने वाला ढूंढिए और फिर रोज़ kiss ले और kiss दे" इस पोस्ट पर कॉमेडियन भारती सिंह ने मजेदार कमेंट करते हुए पूछा- 'कौन है ये लड़की।'

शादी के 1 महीने पूरे होने पर आदित्य नारायण ने वाइफ श्वेता अग्रवाल संग शेयर की फोटो, लिखा- मजाक-मजाक में...

इससे पहले आदित्य और श्वेता इंडियन आइडल के सेट पर आए थे। उनके साथ उदित नारायण और उनकी वाइफ भी मौजूद थीं। इस फैमिली एपिसोड में सभी ने जमकर मस्ती की थी। 

आदित्य और श्वेता ने कश्मीर में हनीमून मनाया था। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे और बर्फीली वादियों की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रहे थे। 

आदित्य और श्वेता ने 1 दिसंबर 2020 को मुंबई में शादी कर ली थी। दोनों की मुलाकात 2010 की हॉरर फिल्म 'शापित' के सेट पर हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन