1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Chal Ghar Chalen Song Out: 'मलंग' फिल्म का पहला गाना हुआ रिलीज, दिखी आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की शानदार केमिस्ट्री

Chal Ghar Chalen Song Out: 'मलंग' फिल्म का पहला गाना हुआ रिलीज, दिखी आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की शानदार केमिस्ट्री

 Published : Jan 10, 2020 01:02 pm IST,  Updated : Jan 10, 2020 01:02 pm IST

आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की फिल्म 'मलंग' का पहला गाना चल घर चलें रिलीज हो गया है।

malang first song out- India TV Hindi
मलंग का पहला गाना हुआ रिलीज।

आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी जल्द ही फिल्म मलंग में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर के बाद अब फिल्म का पहला गाना 'चल घर चले' रिलीज हो गया है। गाने में आदित्य और दिशा की जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है। बीते दिन गाने का टीज़र भी रिलीज किया गया था।

चल घर चले गाने को अरिजीत ने गाया है। गाने के बोल सईद कुद्री ने लिखे हैं वहीं गाने को कंपोज मिथुन ने किया है। अरिजीत सिंह की आवाज में यह गाना आपका दिल जीत लेगा। चल घर चलें में आप आदित्य और दिशा की केमिस्ट्री को मिस नहीं कर सकते हैं।

मलंग एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्म होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर में एक्शन बखूबी नजर आ रहा है। मलंग में आदित्य और दिशा के साथ अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। अनिल कपूर एक पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे।

मोहित सुरी के डायरेक्शन में बनी मलंग 7 फरवरी को रिलीज हो रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन