1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Watch: अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' का नया गाना 'बम भोले' हुआ रिलीज, एक्टर का रौद्र रूप देख रह जाएंगे दंग

Watch: अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' का नया गाना 'बम भोले' हुआ रिलीज, एक्टर का रौद्र रूप देख रह जाएंगे दंग

 Published : Nov 04, 2020 10:19 am IST,  Updated : Nov 04, 2020 10:19 am IST

अक्षय कुमार इस गाने में रौद्र रूप में नज़र आ रहे हैं। उनका डांस बेहद जबरदस्त है।

akshay kumar film laxmmi new song bam bhole- India TV Hindi
अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' का नया गाना हुआ रिलीज Image Source : TWITTER

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी 'लक्ष्मी' का नया गाना 'बम भोले' रिलीज हो गया है। इसमें अक्षय की जबरदस्त परफॉर्मेंस देख लोग हैरान हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया है और तेजी से वायरल हो रहा है।   

अक्षय कुमार इस गाने में रौद्र रूप में नज़र आ रहे हैं। उनका डांस बेहद जबरदस्त है। वो तांडव कर रहे हैं और शिव भक्ति में झूमते दिखाई दे रहे हैं। अक्षय का ये अवतार फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर इसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। 

अगले साल शुरू होगी अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग, कृति सेनन भी आएंगी नजर

सोशल मीडिया पर भी अक्षय की जमकर तारीफ हो रही है। यहां देखिए यूजर्स के ट्वीट:

बता दें कि 'लक्ष्मी बॉम्ब' का नाम बदलकर 'लक्ष्मी' कर दिया गया है। यह फैसला सेंसर बोर्ड की सलाह पर किया गया है। अक्षय कुमार के साथ-साथ फिल्म के को-प्रोड्यूसर शबीना खान और तुषार कपूर ने एक राय होकर फिल्म का नाम बदलने का फैसला किया। फिल्म को राघव लॉरेंस ने निर्देशित किया है।

रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान स्थित एक संगठन-श्री राजपूत कर्णी सेना ने यह कहते हुए फिल्म के नाम पर आपत्ति जताई थी कि फिल्म का यह नाम देवी लक्ष्मी का अपमान करता है और इससे भावनाएं आहत हो रही हैं। इसे लेकर फिल्म बनाने वालों को संगठन की ओर से एक कानूनी नोटिस भी दिया गया था।

इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अक्षय के अलावा कियारा आडवाणी ने काम किया है। यह तमिल फिल्म मुमी 2 : कंचना का रीमेक है। फिल्म को 9 नवम्बर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज होना है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन