1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. फेमस सिंगर आशा भोसले ने 'मैं हूं' गाने से अपने यूट्यूब चैनल को किया लॉन्च

फेमस सिंगर आशा भोसले ने 'मैं हूं' गाने से अपने यूट्यूब चैनल को किया लॉन्च

 Published : May 13, 2020 09:03 pm IST,  Updated : May 13, 2020 09:08 pm IST

सिंगर अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी व्यक्तिगत कहानियों और रिकॉर्डिंग से जुड़े दिलचस्प किस्सों को भी साझा करेंगी।

Asha Bhosle releases song Main Hoon on her newly launched YouTube channel-फेमस सिंगर आशा भोसले ने 'म- India TV Hindi
Asha Bhosle releases song Main Hoon on her newly launched YouTube channel-फेमस सिंगर आशा भोसले ने 'मैं हूं' गाने से अपने यूट्यूब चैनल को किया लॉन्च Image Source : INSTAGRAM: @ASHA.BHOSLE

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं। इस बीच फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर गायिका आशा भोसले ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। छह दशकों के अपने सफल करियर के साथ उन्होंने नए गाने 'मैं हूं' संग इस प्लेटफॉर्म पर कदम रखा है। 

पद्म विभूषण से सम्मानित दिग्गज गायिका आशा भोसले के यूट्यूब चैनल का बुधवार की रात 9 बजे 'मैं हूं' गाने के साथ प्रीमियर हुआ। इसे रोहित श्रीधर ने कम्पोज किया है, जबकि रजिता कुलकर्णी ने लिरिक्स लिखे हैं। 

आशा भोसले ने ट्विटर पर कहा कि 'मैं जल्द ही अपनी व्यक्तिगत कहानियों, रिकॉर्डिंग के दौरान होने वाले अनुभवों और बहुत कुछ अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शेयर करूंगी। इसलिए आप इसे जरूर सब्सक्राइब करें।'

'मैं हूं' गाने के बारे में आशा भोसले ने जानकारी दी कि 'आज के समय के हिसाब से इस गाने की जरूरत है। इसके जरिए उम्मीद, प्यार और सकारात्मकता फैलेगी। हमारा देश और पूरी दुनिया संकट की घड़ी से गुजर रही है, मुझे उम्मीद है कि ये गाना उन सभी लोगों के दिलों में शांति लाएगा, जो इसे सुनेंगे।'

आशा भोसले ने बॉलीवुड के कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी है, जिनमें जरा जा झूम लूं मैं, दिल ले गई, दम मारो दम, राधा कैसे ना जले, चेहरा क्या देखते हो सहित कई गानें शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन