1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का गाना 'कल्ला सोहना नहीं' हुआ रिलीज, जबरदस्त केमिस्ट्री आई नजर

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का गाना 'कल्ला सोहना नहीं' हुआ रिलीज, जबरदस्त केमिस्ट्री आई नजर

 Published : Mar 19, 2020 05:58 pm IST,  Updated : Mar 19, 2020 05:58 pm IST

बिग बॉस 13 की फेमस जोड़ी आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का गाना 'कल्ला सोहना नहीं' रिलीज हो गया है।

asim riaz and himanshi khurana- India TV Hindi
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना

बिग बॉस 13 के आसिम रियाज और हिमांशी खुराना घर में और बाहर अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। दोनों का साथ में पहला गाना 'कल्ला सोहना नहीं' रिलीज हो गया है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री खूब जच रही है। यह एक रोमांटिक गाना है जिसमें दोनों की नोक-झोक के साथ रोमांस दिखाया गया है।

कल्ला सोहना नहीं गाने को नेहा कक्कड़ ने गाया है। यह पंजाबी सिंगर अखिल के गाने का फीमेल वर्जन है। गाने के बोल बब्बू ने लिखे हैं और म्यूजिक रजत नागपाल ने दिया है।

हिमांश खुराना ने सोशल मीडिया पर आसिम के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए गाने के रिलीज होने की जानकारी दी थी। हिमांशी ने गाने का पहला लुक भी शेयर किया था।

आपको बता दें आसिम इससे पहले जैकलीन फर्नांडिस के साथ गाना 'मेरे अंगने में' में नजर आए थे। यह गाना लोगों को काफी पसंद आया था। होली के मौके पर रिलीज हुए इस गाने को अब तक तीन करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आसिम सलमान खान के साथ भी नजर आने वाले हैं। वह उनकी आने वाली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में उनके छोटे भाई का किरदार निभाते नजर आएंगे।

आसिम और हिमांशी की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है। दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं। कुछ दिनों पहले आसिम चंड़ीगढ़ गए थे जहां वह हिमांशी की मम्मी से भी मिले थे। हिमांशी ने एक इंटरव्यू में भी बताया था कि उनकी मम्मी को आसिम बहुत पसंद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन