1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Birthday Special: सुनिधि चौहान के बेहतरीन गाने जिन्हें सुनकर झूमने लगेंगे आप

Birthday Special: सुनिधि चौहान के बेहतरीन गाने जिन्हें सुनकर झूमने लगेंगे आप

 Published : Aug 13, 2020 11:49 pm IST,  Updated : Aug 13, 2020 11:49 pm IST

बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान का जन्मदिन 14 अगस्त को होता है। उनके जन्मदिन पर आपको उनके स्पेशल गाने सुनाते हैं।

sunidhi chauhan- India TV Hindi
सुनिधि चौहान बर्थडे स्पेशल Image Source : INSTAGRAM/SUNIDHICHAUHAN5

बॉलीवुड की फेमस सिंगर सुनिधि चौहान का जन्मदिन  14 अगस्त  को होता है। सुनिधि का जन्म दिल्ली में हुआ था। अपने बेहतरीन आवाज से सभी का दिल जीतने वाली सुनिधि ने बहुत ही कम उम्र में गाना गाना शुरु कर दिया था। उन्होंने  16 साल की उम्र में फिल्म 'मस्त' का गाना 'रुकी रुकी सी जिंदगी' गाया। जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। जिसके बाद कई उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सुनिधि के गाने आपको झुमने पर मजबूर न कर देते हैं। वह अभी तक 3000 से भी अधिक गाने गा चुकीं हैं। उन्होंने कई भाषाओं में गाने गाएं है। सुनिधि के जन्मदिन पर हम आपको उनके कुछ खास गानें सुनाते हैं।

मसखरी:

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का गाना मसखरी दर्शकों को बहुत पसंद आया है। पब्लिक की डिमांड पर ही इस गाने का वीडियो रिलीज किया गया था।

ऐ वतन:

आलिया भट्ट की फिल्म राजी का ऐ वतन गाना सुनिधि चौहान ने गाया है। यह गाना आपके अंदर अपने देश के लिए प्यार जगा देता है। यह गाना सभी को बहुत पसंद आया है।

कमली:

धूम 3 का गाना कमली सुनिधि चौहान ने गाया है। इस गाने में कटरीना कैफ के डांस ने चार चांद लगा दिए। कटरीना ने बहुत ही बेहतरीन डांस किया है।

कैसी पहेली जिंदगानी:

सैफ अली खान और विद्या बालन की फिल्म परिनीता का गाना कैसी पहेली जिंदगानी सुनिधि चौहान ने गया है। यह गाना मशहूर अदाकारा रेखा पर फिल्माया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन