1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. यूट्यूबर कैरी मिनाटी सलीम-सुलेमान के नए गाने 'डेट कर ले' में आएंगे नज़र, यहां देखें पहली झलक

यूट्यूबर कैरी मिनाटी सलीम-सुलेमान के नए गाने 'डेट कर ले' में आएंगे नज़र, यहां देखें पहली झलक

 Written By: IANS
 Published : Oct 28, 2020 07:08 am IST,  Updated : Oct 28, 2020 07:13 am IST

कैरी मिनाटी ने बताया कि रोमी ने इस गाने को अपनी सुरीली आवाज दी है, वहीं सलीम-सुलेमान ने इसे कंपोज किया है।

carry minati date kar le song - India TV Hindi
'डेट कर ले' गाने में नज़र आएंगे कैरी मिनाटी Image Source : INSTAGRAM

यूट्यूब पर कैरी मिनाटी नाम से प्रसिद्ध अजय नागर ने बॉलीवुड संगीतकार सलीम-सुलेमान के नए ट्रैक में काम किया। नए सॉन्ग का नाम 'डेट कर ले' है, जिसे कैरी मिनाटी ने लिखा है रोमी ने इसे अपनी सुरीली आवाज दी है, वहीं सलीम-सुलेमान ने इसे कंपोज किया है।

अपने फैंस को इस खबर की जानकारी देते हुए कैरी मिनाटी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "सलीम-सुलेमान के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा.. इसके लिए काफी एक्साइटेड हूं।"

कैरी मिनाटी ने ट्वीट करके कहा- नहीं जा रहा हूं बिग बॉस, भुवन बाम ने दिया मजेदार जवाब

कैरी ने इसके साथ एक पोस्टर शेयर की, जिसमें वे ब्लैक शेड्स के जैकेट पहने नजर आ रहे हैं।

कुछ महीने पहले कैरी मिनाटी यूट्यूब बनाम टिकटॉक वीडियो को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। वीडियो में उन्होंने टिकटॉक को रोस्ट किया था। हालांकि बाद में यूट्यूब ने कुछ दिन बाद उनका वीडियो अपने प्लेटफार्म से हटा दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन