1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. दर्शन रावल लेकर आ रहे हैं नया म्यूजिक वीडियो 'दुनिया छोड़ दूं', जानें क्या है रिलीज की तारीख?

दर्शन रावल लेकर आ रहे हैं नया म्यूजिक वीडियो 'दुनिया छोड़ दूं', जानें क्या है रिलीज की तारीख?

 Published : Oct 17, 2021 07:13 pm IST,  Updated : Oct 18, 2021 06:54 pm IST

सिंगर दर्शन रावल जल्द ही अपना एक नया म्यूजिक वीडियो लेकर आने वाले हैं। उनका नया गाना रोमांटिक सॉन्ग होगा।

Darshan Ravel- India TV Hindi
दर्शन रावल लेकर आ रहे हैं नया म्यूजिक वीडियो 'दुनिया छोड़ दूं', जानें क्या है रिलीज की तारीख? Image Source : INSTAGRAM/DARSHAN RAVEL

अपनी सिंगिंग से फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाने वाले सिंगर दर्शन रावल जल्द ही एक नए म्यूजिक वीडियो के साथ फैंस के बीच आने वाले हैं। अपने रोमांटिक गानों के लिए मशहूर दर्शन रावल का ये भी गाना रोमांटिक ही होने वाला है। 

सिंगर दर्शन रावल अपना नया ट्रैक 'दुनिया छोड़ दूं' रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह ट्रैक एक रोमांटिक नंबर है, जो 18 अक्टूबर को रिलीज होगा। दर्शन को 'जन्नत वे' जैसे उनके ट्रैक के लिए भी जाना जाता है जो एक मानसून स्पेशल सॉन्ग था।

रावल अपनी ओर से उम्मीद करते हैं कि उनके प्रशंसक उन्हें अटूट समर्थन देना जारी रखेंगे क्योंकि वे इस गीत को पसंद करेंगे। रावल ने कहा, "'दुनिया छोड़ दूं' एक ऐसा गीत है जो मुझे विश्वास है कि मेरे प्रशंसकों को पसंद आएगा। उन्होंने मेरे हर ट्रैक को पसंद किया है और यह है अटूट समर्थन जो मुझे हर ट्रैक के साथ खुद को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करता है। हमारी पूरी टीम ने इस नंबर को बनाने के लिए बहुत मेहनत की है और मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शकों को भी उतना ही पसंद आएगा, जितना उन्होंने मेरे पिछले गानों का आनंद लिया है।"

ट्रैक को इंडी म्यूजिक लेबल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

(इनपुट - आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन