Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Radhe: 'दिल दे दिया' गाना हुआ रिलीज, सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस की केमिस्ट्री जीत लेगी आपका दिल

Radhe: 'दिल दे दिया' गाना हुआ रिलीज, सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस की केमिस्ट्री जीत लेगी आपका दिल

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Apr 30, 2021 12:05 pm IST, Updated : Apr 30, 2021 12:28 pm IST

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर गाने को शेयर किया है। इसमें जैकलीन फर्नांडिस अपने डांस का जलवा बिखेरती नज़र आ रही है।

Dil De Diya Out radhe next song salman khan jacqueline fernandez - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: SALMAN KHAN Dil De Diya Song Out: 'सीटी मार' के बाद सलमान खान की फिल्म 'राधे' का दूसरा गाना हुआ रिलीज 

'सीटी मार' गाने से धमाल मचाने के बाद अब बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'राधे' का दूसरा गाना 'दिल दे दिया' भी रिलीज हो गया है। सलमान ने सोशल मीडिया पर गाने को शेयर किया है। इसमें जैकलीन फर्नांडिस अपने डांस का जलवा बिखेरती नज़र आ रही है। ये गाना आते ही यूट्यूब पर छा गया है। हिमेश रेशमिया ने गाने का संगीत कंपोज़ किया है और शब्बीर अहमद गीतकार हैं। वही, कमाल खान और पायल देव ने गाने को स्वर दिया है और शबीना खान ने इसे कोरियोग्राफ किया है।  

यह पेप्पी नंबर ग्रूवी डांस मूव्स और इलेक्ट्रिफाइंग बीट्स का मिश्रण है। जैकलीन यहाँ एथनिक ड्रेस में दिखाई दे रही हैं, जिसे उन्होंने बेहद खूबसूरती से कैरी किया है, जबकि सलमान काले रंग के कैजुअल सूट में हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं। जैकलीन और सलमान के बीच की सिजलिंग केमिस्ट्री दर्शकों के होश उड़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

यहां देखिए 'राधे' का नया गाना 'दिल दे दिया': 

इस गाने को शेयर करते हुए सलमान ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'आप लोगों को दिल दे दिया.. और ये गाना गाना भी, जिसका नाम है #DilDeDiya'

जैकलीन ने गाने के फिल्मांकन के अपने अनुभव के बारे में किया साझा, "जब भी मैं सलमान के साथ कॉलेब्रेट करती हूं, वह सबसे अच्छा होता है। उनकी एनर्जी दमदार होती है। राधे से दिल दे दिया मेरे पसंदीदा गीतों में से एक है। यह मेरे पिछले सभी डांस नंबर से पूरी तरह से अलग है। इसके अलावा, डांसिंग लेजेंड प्रभुदेवा सर द्वारा लेंस के पीछे हमें डायरेक्ट करते देखना एक अविश्वसनीय अनुभव था। हमने इसकी शूटिंग के दौरान बहुत एन्जॉय किया। मैं बस यह करना चाहती थी और मैं इसे दर्शकों को दिखाने का इंतजार नहीं कर सकती।”

राधे के निर्देशक प्रभुदेवा ने भी जैकलीन के बारे में कुछ शब्द साझा किए और कहा, "स्क्रीन पर जैकलीन का ग्लैमर और व्यक्तित्व सबसे अलग है और हर कोई यह जानता है। इस गीत के लिए वह हमारी एकमात्र पसंद थी। मुझे पता था कि वह एक अभूतपूर्व काम करेगी और हम निश्चित रूप से आउटपुट से रोमांचित हैं। उन्होंने कोरियोग्राफी के साथ पूरा न्याय किया है और मुझे उम्मीद है कि सभी को यह पसंद आएगा।" 

इस गाने के बारे में जानकारी देते हुए सलमान खान ने 29 अप्रैल को एक वीडियो शेयर किया था और कैप्शन में लिखा था- 'हमारा अगला गाना कल आउट होगा। उम्मीद है कि आप इसे भी प्यार देंगे। #DilDeDiyaOutTomorrow'

बता दें कि इससे पहले 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के डांस नंबर 'सीटी मार' को 26 अप्रैल को लॉन्च किया गया था जो सलमान खान-दिशा पटानी के प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरा उतरा। दर्शकों को एक साल से अधिक समय से सलमान खान की फिल्म का इंतजार था, ऐसे में फिल्म के ट्रेलर और पहले गाने ने सभी को अधिक जिज्ञासु कर दिया है। आकर्षक बीट्स, सलमान और दिशा की सेंसेशनल केमिस्ट्री और मस्ती भरे डांस मूव्स के साथ, सीटी मार ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। सीटी मार के हुक स्टेप को काफी सराहना मिल रही है और प्रशंसक इस चार्टबस्टर पर झूमने और सीटी बजाने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

VIDEO: सलमान खान के डांस नंबर 'सीटी मार' का BTS वीडियो आया सामने

इस गाने को कमाल खान और इयूलिया वंतूर ने अपनी आवाज दी है और शब्बीर अहमद ने गाने के बोल लिखे हैं। ट्रैक के लिए म्यूजिक रॉकस्टार संगीतकार देवी श्री प्रसाद (डीएसपी) द्वारा कंपोज किया गया है। वही, शेख जानी बाशा, जिन्हें 'जानी मास्टर' भी कहा जाता है, उन्होंने यह गीत कोरियोग्राफर किया है। 

सलमान खान के साथ, फिल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को सलमान खान फिल्म्स ने जी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। सलमान खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी।

फिल्म को जी5 पर 'पे-पर-व्यू' सर्विस जी प्लेक्स पर देखा जा सकता है। जीप्लेक्स डीटीएच प्लेटफॉर्म जैसे डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी पर भी उपलब्ध है।

(IANS इनपुट के साथ)

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement