1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. बिग बॉस 13 की हिमांशी खुराना का नया गाना 'ओ जानवाले' हुआ रिलीज, देखें वीडियो

बिग बॉस 13 की हिमांशी खुराना का नया गाना 'ओ जानवाले' हुआ रिलीज, देखें वीडियो

 Published : May 04, 2020 02:00 pm IST,  Updated : May 04, 2020 02:39 pm IST

हिमांशी खुराना पंजाबी सिंगर हैं और इससे पहले आसिम रियाज के साथ म्यूजिक वीडियो में नज़र आई थीं।

हिमांशी खुराना का नया...- India TV Hindi
हिमांशी खुराना का नया म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस 13 में नज़र आ चुकीं पंजाबी सिंगर हिमांशी खुराना का नया वीडियो 'ओ जान वाले' रिलीज हो गया है। इस गाने को अखिल सचदेवा ने आवाज दी है, जबकि कुणाल वर्मा ने लिरिक्स लिखे हैं।

हिमांशी खुराना का नया गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अब तक इसे 1.5 लाख से ज्यादा लोग यूट्यूब देख चुके हैं। इस गाने में म्यूजिक भी कुणाल वर्मा का है। 

गौरतलब है कि हिमांशी खुराना और आसिम रियाज रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में थे। दोनों ही बिग बॉस में नज़र आए। आसिम ने शो में ही हिमांशी को प्रपोज कर दिया था। 

इसके बाद हिमांशी और आसिम 'कल्ला सोहना' म्यूजिक वीडियो में भी साथ नज़र आए, जिसमें नेहा कक्कड़ ने आवाज दी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन