1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. लकी अली ने गाया ओ सनम का अनप्लग्ड वर्जन, भावुक हुए फैंस

लकी अली ने गाया ओ सनम का अनप्लग्ड वर्जन, भावुक हुए फैंस

 Published : Nov 13, 2020 05:52 pm IST,  Updated : Nov 13, 2020 05:52 pm IST

लकी अली ने ओ सनम का अनपल्ग्ड वर्जन गाया है, जैसे ही ये वीडियो यूट्यूब पर आया लकी अली के फैंस भावुक हो गए।

lucky ali- India TV Hindi
लकी अली ने गाया ओ सनम का अनप्लग्ड वर्जन Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

90 के दशक के मशहूर सिंगर लकी अली एक बार फिर छाए हुए हैं। लकी अली ने हाल ही में अपना मशहूर गाना 'ओ सनम' गाया, गिटार बजाते हुए लकी अली अपने पुराने अंदाज में गाते नजर आ रहे हैं। गाने को फोटोग्रॉफर साद खान ने कैमरे में कैद किया है और शेयर किया है।

लकी अली के फैन पेज ने भी वीडियो क्लिप शेयर किया है। वीडियो को व्यूज भी काफी मिल रहे हैं। वीडियो में लकी अली काफी अलग लग रहे हैं, उन्हें गाता देखकर लोग इमोशनल हो रहे हैं, और कमेंट करके तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लकी अली के लिए लोगों के दिल में खास जगह है और 90 के दशक के लोगो में उनके गाने को लेकर काफी क्रेज भी है। 

वीडियो यूट्यूब के अलावा फेसबुक पर भी खूब वायरल हो रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन