1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. लॉकडाउन ने नेहा कक्कड़ को बना दिया सिंगर से शायर, वीडियो किया शेयर

लॉकडाउन ने नेहा कक्कड़ को बना दिया सिंगर से शायर, वीडियो किया शेयर

 Published : Mar 27, 2020 06:25 pm IST,  Updated : Mar 27, 2020 06:25 pm IST

कोरोना वायरस के चलते बॉलीवुड सेलिब्रिटीज घर में ही हैं। इस आइसोलेशन के दौरान सेलिब्रिटीज के नए-नए टैलेंट सामने आ रहे हैं। नेहा कक्कड़ भी सिंगर के साथ शायर बन गई हैं।

neha kakkar- India TV Hindi
नेहा कक्कड़ Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई है। सभी सेलिब्रिटीज घर में रह रहे हैं और फैमिली के साथ मजे कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपने टाइमपास की वीडियो और फोटोज शेयर कर रहे हैं। इस लॉकडाउन ने बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ को सिंगर से शायर बना दिया है। जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। नेहा कक्कड़ शायर बन गई हैं।

नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह लोगों से घर रहने की अपील करने के साथ शायरी सुनाती नजर आ रही हैं। नेहा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- घर पर बैठा है हर एक इंसान। शायर नेहा कक्कड़ ने लिखी है। 21 दिनों तक घर पर ही रहें प्लीज।

वीडियो में नेहा कक्कड़ कहती हैं- देख तेरे इंसान की हालत क्या हो गई भगवान घर पर बैठा है हर एक इंसान।सिख हो या ईसाई, हिंदू हो या मुसलमान, घर पर बैठा है हर एक इंसान। प्लीज जब तक कोरोना है घर पर ही बैठो ना मेरी जान, तभी कोरोना से फ्री होगी ये सारी दुनिया और हिंदुस्तान। मोदी जी ने कहा है 21 दिन तक घर बैठना है बैठेंगे, बिल्कुल बैठेंगे लेकिन उसके बाद प्लीज कोरोना से मुक्ति दे दो भगवान। घर पर बैठा है हर एक इंसान, घर पर खाली बैठा है हर एक इंसान।

नेहा कक्कड़ का यह वीडियो उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को 12 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह लोगों से वीडियो के जरिए घर में रहने की अपील कर रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन