1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. मशहूर सितार वादक देबू चौधरी के निधन के हफ्तेभर बाद कोरोना ने उनके बेटे प्रतीक की भी ले ली जान

मशहूर सितार वादक देबू चौधरी के निधन के हफ्तेभर बाद कोरोना ने उनके बेटे प्रतीक की भी ले ली जान

 Published : May 07, 2021 01:30 pm IST,  Updated : May 07, 2021 01:58 pm IST

पंडित देवब्रत चौधरी का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण निधन के हफ्ते भर बाद अब उनके बेटे प्रतीक चौधरी की भी मौत हो गई है।

Prateek Chaudhuri dies at 49 due to COVID- India TV Hindi
मशहूर सितार वादक देबू चौधरी के निधन के एक हफ्तेभर बाद कोरोना ने उनके बेटे प्रतीक की भी ले ली जान  Image Source : TWITTER: @P1J

जाने माने सितारवादक प्रतीक चौधरी का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। एक सप्ताह उनके पिता एवं संगीतकार पंडित देवब्रत चौधरी का वायरस के संक्रमण से निधन हुआ था। संगीत इतिहासकार पावज झा के अनुसार प्रतीक चौधरी (49) को दिल्ली में गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था और गुरुवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। 

झा ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘‘प्रतीक चौधरी जाने माने संगीतकार देबू चौधरी के पुत्र और एक प्रतिभाशाली कलाकार थे। अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। आईसीयू में जीवन-मृत्यु का संघर्ष लड़ते हुए अब वह परलोक में अपने पिता के पास चले गये हैं। प्रतीक की दिवंगत आत्मा को शांति मिले।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था। देबू जी के साथ वह भी जीटीबी में भर्ती थे। आखिरी बार जब उनसे मेरी बात हुई थी तब सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली थी। लेकिन पिता के निधन की खबर से वह बिल्कुल टूट गये थे। बहुत दुखद है।’’ 

'तमस' सीरियल के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले संगीतकार वनराज भाटिया ने दुनिया को कहा अलविदा

प्रतीक चौधरी सेनिया घराना से थे। वो दिल्ली यूनिवर्सिरी की म्यूजिक और आर्ट फैकल्टी में प्रोफेसर भी थे। 

बता दें कि पिछले हफ्ते पंडित देबू चौधरी का कोरोना से निधन हो गया था। वो भी दिल्ली के एक अस्पताल में एडमिट थे। वे 85 साल के थे। प्रतीक ने ही सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता के निधन की खबर फैंस को दी थी। 

देबू चौधरी के परिवार में उनके बेटे प्रतीक के बाद अब बहू रूना, पोती रयाना और पोता अधिराज हैं। भारत के प्रख्यात सितारवादकों में से एक देबू चौधरी संगीत के सेनिया घराना से थे। उन्हें पद्म भूषण और पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।  

(PTI इनपुट)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन