1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. पंजाबी स्टार जस्सी गिल ने लॉकडाउन के बीच फोन से शूट किया नया म्यूजिक वीडियो

पंजाबी स्टार जस्सी गिल ने लॉकडाउन के बीच फोन से शूट किया नया म्यूजिक वीडियो

 Published : Apr 14, 2020 10:26 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 10:26 pm IST

रोमांटिक सिंगल को यूट्यूब पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। कई प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में हॉर्ट इमोजी पोस्ट किए हैं और फोन पर गाने को शूट करने के लिए गायक की तारीफ की है। 

पंजाबी स्टार जस्सी...- India TV Hindi
पंजाबी स्टार जस्सी गिल ने लॉकडाउन के बीच फोन से शूट किया नया म्यूजिक वीडियो  Image Source :

मुंबई: पंजाबी स्टार जस्सी गिल ने अपना नया म्यूजिक वीडियो 'एहना चौनी आ' रिलीज कर दिया है। उन्होंने इस गाने को लॉकडाउन के दौरान फोन से शूट किया है। एक सूत्र के मुताबिक, गाना तैयार था और उन्हें इसे वीडियो के साथ रिलीज करना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण पूरी टीम का जुटना संभव नहीं है, इसलिए उन्होंने इसे फोन पर फिल्माया।

जस्सी ने कहा, "यह गाना मेरे अन्य गानों की तरह ही मधुर है और पूरी तरह से प्यार के बारे में है। पूरे वीडियो को आईफोन 11 प्रो पर फिल्माना एक अलग अनुभव रहा और हमें यकीन है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे।"

रोमांटिक सिंगल को यूट्यूब पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। कई प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में हॉर्ट इमोजी पोस्ट किए हैं और फोन पर गाने को शूट करने के लिए गायक की तारीफ की है। गायक व अभिनेता ने लोगों से घर पर रहने, सुरक्षित रहने और सभी जरूरी एहतियात बरतने का भी फैसला किया है।

जस्सी गिल ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, उन्हें इसके बाद कंगना रनौत की फिल्म पंगा में भी अहम किरदार में देखा गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन