1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. एस पी बालासुब्रमण्यम का आखिरी गाना रिलीज, सिंगर को याद कर रजनीकांत हुए भावुक

एस पी बालासुब्रमण्यम का आखिरी गाना रिलीज, सिंगर को याद कर रजनीकांत हुए भावुक

 Published : Oct 04, 2021 11:22 pm IST,  Updated : Oct 04, 2021 11:22 pm IST

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'अन्नात्थे' का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को दिवंगत एस पी बालासुब्रमण्यम ने गाया है।

Rajanikanth - India TV Hindi
एस पी बालासुब्रमण्यम का आखिरी गाना रिलीज, सिंगर को याद कर रजनीकांत हुए भावुक Image Source : SUN PICTURES

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर फिल्म 'अन्नात्थे' का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को दिवंगत एस पी बालासुब्रमण्यम ने गाया है। प्रोडक्शन हाउस, सन पिक्चर्स ने वीडियो जारी किया कर सोशल मीडिया पर इस बारे में ऐलान किया। प्रोडक्शन हाउस की तरफ से सोशल मीडिया पर लिखा गया, "अन्नात्थेअन्नात्थे - अन्नात्थे का पहला सिंगल रिलीज कर दिया गया है।"

गाने को डी इम्मान ने अपनी धुनों पर सजाए हैं, गीत विवेका के हैं और फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। जिसका निर्देशन शिवा ने किया है।

इस गाने को बालासुब्रमण्यम ने गाया है, जिनकी पिछले साल COVID-19 के कारण मृत्यु हो गई थी।

एक ट्वीट में, रजनीकांत ने एसपीबी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि गायक अपनी मधुर आवाज  के जरिए जीवित रहेंगे। उन्होंने कहा, ''45 साल तक एसपीबी मेरी आवाज बनकर रहे।'' 

रजनीकांत ने कहा कि आज रिलीज हुए गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह उनके लिए मशहूर गायक द्वारा गाया जाने वाला आखिरी गाना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन