1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. उर्वशी रौतेला और गुरु रंधावा का गाना 'डूब गए' हुआ रिलीज, दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

उर्वशी रौतेला और गुरु रंधावा का गाना 'डूब गए' हुआ रिलीज, दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

 Published : Apr 30, 2021 06:50 pm IST,  Updated : Apr 30, 2021 06:50 pm IST

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा और उर्वशी रौतेला के इस म्यूजिक वीडियो को कोरियोग्राफर रेमो डीसूज़ा ने डायरेक्ट किया है।

उर्वशी रौतेला और गुरु रंधावा का गाना 'डूब गए' हुआ रिलीज- India TV Hindi
उर्वशी रौतेला और गुरु रंधावा का गाना 'डूब गए' हुआ रिलीज Image Source : YOUTUBE

उर्वशी रौतेला और गुरु रंधावा का रोमांटिक म्यूजिक वीडियो सॉन्ग रिलीज हो गया है। गाने में उर्वशी और गुरु रंधावा की जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है। दोनों गाने में रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने के रिलीज होने की जानकारी उर्वशी और गुरु रंधावा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा और उर्वशी रौतेला के इस म्यूजिक वीडियो को कोरियोग्राफर रेमो डीसूज़ा ने डायरेक्ट किया है, इस गाने की शूटिंग गोवा में की गई थी और टी-सीरीज के बैनर तले इसे गाने को बनाया गया है। 

इस गाने को जानी और बी प्राक ने कंपोज़ किया है। गाना रिलीज होते ही छा गया और यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।

 देखिए गाना-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन