1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. रणवीर सिंह की फिल्म '83' का नया गाना 'बिगड़ने दे' हुआ रिलीज़

रणवीर सिंह की फिल्म '83' का नया गाना 'बिगड़ने दे' हुआ रिलीज़

 Published : Dec 13, 2021 01:40 pm IST,  Updated : Dec 13, 2021 01:40 pm IST

कबीर खान द्वारा निर्देशित, '83' निश्चित रूप से साल 2021 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जो भारत की ऐतिहासिक 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है।

रणवीर सिंह की फिल्म '83' का नया गाना 'बिगड़ने दे' हुआ रिलीज़- India TV Hindi
रणवीर सिंह की फिल्म '83' का नया गाना 'बिगड़ने दे' हुआ रिलीज़ Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

Highlights

  • 83 फ़िल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 3डी में रिलीज होने वाली है।
  • 24 दिसंबर 2021 को बड़े पर्दे पर रणवीर सिंह की ये फिल्म रिलीज होगी।

रणवीर सिंह की फिल्म '83' की रिलीज जैसे-जैसे नजदीक आ रही है फैंस का उत्साह बढ़ता जा रहा है, कबीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1983 वर्ल्ड कप जीत पर आधारित है। इंस्पायरिंग स्पोर्ट्स ड्रामा से इंस्पिरेशनल सॉन्ग 'लहरा दो' लॉन्च करने के बाद, निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म से एक अन्य गाना 'बिगड़ने दे' रिलीज कर दिया है जिसमें रणवीर सिंह और अन्य प्रतिभाशाली कलाकार नज़र आ रहे हैं।

बेनी दयाल ने ये गाना गाया है और प्रीतम ने गाने को म्यूजिक दिया है। यह गीत भारतीय क्रिकेट टीम की भावना को प्रदर्शित करता है जिसे रणवीर सिंह और उनकी टीम द्वारा अच्छी तरह से चित्रित किया गया है।  'बिगड़ने दे' हमें इतिहास रचने से पहले टीम इंडिया की तैयारी और पर्दे के पीछे की मस्ती से रूबरू करवाता है।

रणवीर सिंह फ़िल्म में कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी फ़िल्म में नज़र आएंगे। दीपिका पादुकोण इस फ़िल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

83 फ़िल्म 24 दिसंबर 2021 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 3डी में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्माण दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, साजिद नाडियाडवाला, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है।

ये भी पढ़ें-

Miss Universe 2021: मिस यूनिवर्स बनने के बाद हरनाज संधू आया पहला रिएक्शन- चक दे फट्टे इंडिया

Miss Universe 2021: भारत की हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स, 21 साल बाद भारतीय सुंदरी ने जीता ताज 

उर्वशी रौतेला ने तिरंगे के साथ मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू संग शेयर किया वीडियो, जानिए क्या बातें हुईं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन