1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Aarya 2 Trailer: फैमिली को बचाने के लिए 'डॉन' बनीं सुष्मिता सेन, ट्रेलर में दिखा साहस से भरा अंदाज

Aarya 2 Trailer: फैमिली को बचाने के लिए 'डॉन' बनीं सुष्मिता सेन, ट्रेलर में दिखा साहस से भरा अंदाज

 Published : Nov 25, 2021 11:46 am IST,  Updated : Nov 25, 2021 12:01 pm IST

सुष्मिता सेन ने क्राइम-रोमांच शो 'आर्या' से डिजिटल की दुनिया में कदम रखा था। यह शो डच सीरिज ‘पेनोजा’ का रीमेक है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ‘आर्या’ जून, 2020 में रिलीज हुई थी और दर्शकों ने इसे काफी सराहा था।

सुष्मिता सेन की 'आर्या 2' का ट्रेलर आउट- India TV Hindi
सुष्मिता सेन की 'आर्या 2' का ट्रेलर आउट Image Source : TWITTER

Highlights

  • सुष्मिता सेन ने क्राइम-रोमांच शो 'आर्या' से डिजिटल की दुनिया में कदम रखा था
  • 'आर्या 2' अगले महीने की 10 तारीख से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की अपकमिंग वेब सीरीज 'आर्या 2' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बार शो में उन्हें साहस से भरे अंदाज में देखा जा रहा है, जहां वो अपने परिवार की सुरक्षा करते हुए दुश्मनों से लड़ती नज़र आ रही हैं। इस शो के सारे सीजन को दर्शक 10 दिसंबर 2021 से डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकेंगे। 

सुष्मिता सेन अभिनीत राम माधवानी की क्राइम थ्रिलर 'आर्या' भारत की सबसे पसंदीदा वेब सीरीज में से एक है। अपनी शानदार कहानी के कारण, इस सीरीज ने इस साल अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कारों में भी नामांकन प्राप्त किया। 

सुष्मिता सेन की क्राइम थ्रिलर 'आर्या 2' का रिलीज हुआ मोशन पोस्टर, शानदार एक्शन करती नजर आईं अभिनेत्री

सुष्मिता सेन ने क्राइम-रोमांच शो 'आर्या' से डिजिटल की दुनिया में कदम रखा था। यह शो डच सीरिज ‘पेनोजा’ का रीमेक है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ‘आर्या’ जून, 2020 में रिलीज हुई थी और दर्शकों ने इसे काफी सराहा था। 

इससे पहले, 'आर्या 2' के टीजर में सुष्मिता सेन के लुक ने दर्शकों को आकर्षित किया क्योंकि इसमें सुष्मिता को एक हेलिकॉप्टर से अपने लक्ष्य पर बंदूक की ओर इशारा करते हुए दिखाया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन