1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 1 घंटा 52 मिनट तक हलक में अटकी रहेंगी सांसे, चाहकर आंखें भी नहीं कर पाएंगे बंद, कहानी उड़ा देगी नींद

1 घंटा 52 मिनट तक हलक में अटकी रहेंगी सांसे, चाहकर आंखें भी नहीं कर पाएंगे बंद, कहानी उड़ा देगी नींद

 Published : Nov 18, 2025 10:03 pm IST,  Updated : Nov 18, 2025 10:03 pm IST

यह एक डर से भरपूर ऐसी हॉरर फिल्म है, जिसकी दहशत भरी कहानी और सस्पेंस आपकी रातों की नींद उड़ा देगी। इसमें एक अप्रत्याशित घटना के बाद हालात अचानक डरावने मोड़ ले लेती है और खौफ हर जगह फैलने लगता है।

Sumala Netflix horror- India TV Hindi
सुमाला नेटफ्लिक्स हॉरर मूवी Image Source : SCREEN GRAB FROM ABNORMALSTUDIOS YOUTUBE

अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन है और हर तरह की डरावनी कहानियां देख चुके हैं तो आज हम आपको एक ऐसी बेहतरीन हॉरर मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप कुछ सोच-समझ नहीं पाएंगे। इतना ही नहीं इस एक फिल्म को देखकर आपका शरीर थरथर कांपने लगेंगे। इस फिल्म का सन्नाटा आपका दिल दिमाग सब हिल देगा। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको देखने के बाद आपकी रूह कापं जाएगी। इस फिल्म की कहानी इतनी खौफनाक है कि आप इसे बीच में नहीं छोड़ पाएंगे और न ही डर के मारे अपनी आंखें बंद कर पाएंगे। इस फिल्म की जान इसके सीन्स, गूंजती डरावनी आवाज और हैरान करने वाले किरदार है।   

2024 की सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्म

इस फिल्म की कहानी एक ऐसी किरदार के ईद-गिर्द घूमती है, जिसका पीछा बेचैनी और मिस्टीरियस परछाइयां करती रहती है, जैसे उस पर कोई बुरा साया नजर रखे हुए है। धीरे-धीरे मिस्ट्री खुलती हैं और पता चलता है कि जो दिख रहा है वो असल उसे ज्यादा डरावना है। ये फिल्म साल 2024 में आई थी और अगर कोई भी इस फिल्म को एक बार देख लेगा तो चाहकर भी कहानी नहीं भूल पाएगा। इस फिल्म का डायरेक्शन रिजाल मंतोवान्ती ने किया है, जो अपने हॉरर स्टाइल के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। इस फिल्म में लूना माया, दारियस सिनाथ्रिया, माकायला रोज हिली, इवोने दलर और डेनी रहमान जैसे कई कलाकार हैं। 

जुड़वां बहनों की डरावनी कहानी

1 घंटा 52 मिनट की इस हॉरर फिल्म में लूना माया ने सुलास्त्री की मां का रोल प्ले किया है, जबकि दारियस सिनाथ्रिया ने पिता का किरदार निभाया है, जिनकी जुड़वां बेटियां समाला और कुमाला है। समाला और कुमाला का किरदार माकायला रोज हिली ने निभाया है। ये एक इंडोनेशिया सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है, जिसका नाम 'सुमाला' है। सुमाला एक ऐसा नाम है, जिससे सेमारंग रीजेंसी के एक गांव के लोग पहले से लेकर अब तक डरते हैं। रात होने पर कोई भी बाहर जाने की हिम्मत नहीं करता क्योंकि सुमाला मारने आ जाएगा। ये फिल्म इसलिए भी हॉरर मूवीज से थोड़ी अलग है क्योंकि इसकी कहानी दो जुड़वां बहनों के इर्द-गिर्द चलती है, जिनमें से एक फिजिकली कमजोर है, जबकि दूसरी मर चुकी होती है और उसकी आत्मा घर में भटकती रहती है। कहानी में नया मोड़ तब देखने को मिलता है, जब पिता डर से उस बच्ची को मार डालता है, लेकिन उसकी आत्मा वापस आकर बदले की आग में सबको परेशान करती है।

रेटिंग खराब, लेकिन कहानी दमदार

'सुमाला' को IMDb पर 10 में से सिर्फ 5.8 रेटिंग मिली है, लेकिन कहानी की वजह से इसे खूब पसंद किया गया। ये फिल्म भले बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है, लेकिन ओटीटी पर आते ही छा गई। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

ये भी पढे़ं-

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला नहीं किसी बॉलीवुड हीरोइन से कम, हर आउटफिट में लगाती हैं माशाअल्लाह

7 साल बाद नयनतारा इस सुपरस्टार संग करेंगी चौथी फिल्म, साथ दी दो ब्लॉकबस्टर और एक हिट, फिर करेंगे धमाका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन