1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 2025 में सबसे ज्यादा देखी गई ये सीरीज, चौथे सीजन ने ओटीटी पर मचा दिया तहलका, अब तक आ चुके 7 एपिसोड

2025 में सबसे ज्यादा देखी गई ये सीरीज, चौथे सीजन ने ओटीटी पर मचा दिया तहलका, अब तक आ चुके 7 एपिसोड

 Published : Jun 26, 2025 09:16 pm IST,  Updated : Jun 26, 2025 09:16 pm IST

इस साल ओटीटी पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई है। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताने वाले हैं, जिसका अभी तक आखिरी एपिसोड रिलीज नहीं किया गया है। फिर भी यह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में से एक बन गई है।

criminal justice 4- India TV Hindi
2025 में सबसे ज्यादा देखी गई ये सीरीज Image Source : INSTAGRAM

मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज देखना किसे पसंद नहीं है। यह एक ऐसा जॉनर है जो दर्शकों को रहस्य और रोमांच से जोड़ता है। इसमें एक रहस्यमय घटना या किसी अपराध को उजागर करने की कहानी को दिखाया जाता है। इतना ही नहीं कहानी के अंत में हर राज और सस्पेंस का खुलासा होता है। इस वजह से लोग कहानी के आखिरी तक बिना पलक झपकाए इसकी सच्चाई जानने के लिए बने रहते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही धांसू सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके पहले 3 एपिसोड आए थे। बाद में मेकर्स ने हर हफ्ते एक नया एपिसोड रिलीज करने का फैसला किया और इस वजह से दर्शक हर गुरुवार को इसके नए एपिसोड को ओटीटी स्क्रीन पर देखने का इंतजार करते हैं। हम जिस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका नाम क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 है। इसके अभी तक 7 एपिसोड स्ट्रीम किए जा चुके हैं।

आधी अधूरी सीरीज के अंत का इंतजार

पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' का चौथा सीजन ओटीटी पर छाया हुआ है। जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुए सातवें एपिसोड को ओटीटी लवर्स से बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। लोगों के बीच इस सीरीज को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। जियो हॉटस्टार पर 26 जून यानी गुरुवार को इसके सातवें एपिसोड को रिलीज किया गया है जो तहलका मचा रहा है। अब लोगों को 'क्रिमिनल जस्टिस 4' के आखिरी एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है। खास बात यह है कि क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 साल 2025 में सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज बन गई है। इसके हर एपिसोड में हत्या से जुड़े अलग-अलग रहस्य से पर्दा उठ रहा है। क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 ने अपनी दिलचस्प कहानी और प्रतिभाशाली कलाकारों से दर्शकों का ध्यान खींचा हुआ है। इस सीरीज में पंकज, श्वेता बसु प्रसाद, मीता वशिष्ठ, राजेश खेरा, खुशबू अत्रे और आत्म प्रकाश मिश्रा जैसे कलाकार हैं। नए चेहरों में मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला और आशा नेगी शामिल हैं। कहानी नर्स रोशनी सलूजा की हत्या पर केंद्रित है, जिसका किरदार आशा नेगी ने निभाया है। जबकि मोहम्मद जीशान अय्यूब द्वारा निभाया गया डॉ राज नागपाल अपराध का मुख्य संदिग्ध था। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ी, सुरवीन चावला द्वारा निभाया गया उसका किरदार अंजू नागपाल भी आरोपी बन गया। इस ट्विस्ट ने रहस्य को और भी पेचीदा बना दिया है और दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखा है।

2025 की सबसे धांसू सीरीज

क्रिमिनल जस्टिस इसी नाम की ब्रिटिश टेलीविजन सीरीज का रीमेक है जो 2008 में प्रसारित हुआ था। इसके पहले सीजन में पंकज त्रिपाठी, विक्रांत मैसी, जैकी श्रॉफ और अनुप्रिया गोयनका नजर आए थे। क्रिमिनल जस्टिस सीजन 1, साल 2019 में प्रीमियर हुआ था। दूसरा सीजन 2020 में शुरू हुआ, जबकि तीसरा अगस्त 2022 में आएगा। इस साल क्रिमिनल जस्टिस का चौथा सीजन छाया हुआ है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन