1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. अभिनव ने नई वेब सीरीज का किया ऐलान, रीजनल कलाकारों की पूरी टीम की तैयार

अभिनव ने नई वेब सीरीज का किया ऐलान, रीजनल कलाकारों की पूरी टीम की तैयार

 Published : Dec 03, 2023 08:58 pm IST,  Updated : Dec 03, 2023 08:58 pm IST

अभिनव ने 'वी आर अर्नर' के बाद अपनी दूसरी वेब सीरीज का ऐलान कर दिया है। इस नए शो में वह रीजनल एक्टर्स की पूरी टीम तैयार कर रहे हैं।

Abhinav dwivedi - India TV Hindi
Abhinav dwivedi Image Source : X

नई दिल्लीः ओटीटी के बाद सिनेमा की सूरत पूरी तरह बदल चुकी है, अब फ़िल्में सिर्फ मुंबई में शूट हों और बड़े कलाकार हो ये जरुरी नहीं ,वहीं अब ये सफलता की भी गारंटी भी नहीं रहे। डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म ने नए कलाकारों को खूब मौका दिया है। इसी कड़ी में अभिनव द्विवेदी की मुख्य भूमिका वाली वेबसीरिज 'वी आर अर्नर' ओटीटी पर है। जिसकी शूटिंग पंजाब, राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश में हो रही है। अभिनव की तरह ही इसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड जैसे राज्यों के स्थानीय कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 

पांच दोस्तों की होगी कहानी 

अभिनव के मुताबिक सीरीज की कहानी पांच दोस्तों की है जो मुंबई रिटर्न्स हैं और उसके बाद जो गांव में काम करते हैं। न सिर्फ अपने लिए बल्कि औरों के लिए भी प्रेरणा देने का काम करते हैं। वहीं कहानी का दिलचस्प मोड़ यही है कि पांचों दोस्त सोशल मीडिया के माध्यम से मुंबई में मिलते हैं और सभी का हाल एक जैसा होता है और सभी गांव वापस आने का फैसला लेते हैं। 

ये हैं कलाकार 

अभिनव के साथ ही अन्य कलाकारों में देव मिश्रा, दिव्यांशु योगी, शिवांशु योगी, शिवांगी शर्मा और अर्पिता साहू के नाम हैं। अभिनव झारखंड से हैं, देव उत्तर प्रदेश से, दिव्यांशु और शिवांशु मध्य प्रदेश से और शिवांगी और अर्पिता बिहार से हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन