1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. प्रणित मोरे शो विवादः अब डॉ. सेजल की भी बढ़ी मुश्किलें, पहले FIR अब मेडिकल कॉलेज ने भी लिया एक्शन

प्रणित मोरे शो विवादः अब डॉ. सेजल की भी बढ़ी मुश्किलें, पहले FIR अब मेडिकल कॉलेज ने भी लिया एक्शन

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 13, 2026 06:23 pm IST,  Updated : Jun 13, 2026 06:23 pm IST

प्रणित मोरे अब अपने स्टैंड-अप कॉमेडी शो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें हुई कुछ आपत्तिजनक बातचीत ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच नाराजगी पैदा कर दी है। प्रणित मोरे ने इस पूरे विवाद को लेकर हाल ही में अपना माफी मांगते हुए वीडियो शेयर किया है।

pranit more- India TV Hindi
प्रणित मोरे, सेजल पवार। Image Source : INSTAGRAM/@MAHARASHTRIANBHAU

प्रणित मोरे इन दिनों काफी चर्चा में हैं, लेकिन किसी पॉजिटिव नहीं बल्कि नकारात्मक कारणों से। प्रणित अपने स्टैंडअप कॉमेडी शो को लेकर विवादों में घिरे हैं। उनके शो के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें से एक में हिमांशु जांगड़ा नाम का शख्स '370 रुपये की बिरयानी' पर शर्मनाक बयान देता और महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता नजर आया था, वहीं एक अन्य वीडियो में सेजल पवार नाम की मेडिकल स्टूडेंट ने डेड बॉडीज को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं, जिसे लेकर आपत्ति जताई गई। इन वीडियोज के सामने आने के बाद जहां हिमांशु जांगड़ा को नौकरी से निकाल दिया गया तो वहीं अब डॉक्टर सेजल पवार को 15 दिनों की अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया गया है।

15 दिन की फोर्स्ड लीव पर भेजी गईं सेजल पवार

MBBS स्टूडेंट सेजल पवार को पूरे विवाद के बाद 15 दिन की जबरदस्ती छुट्टी पर भेज दिया गया है। इसी के साथ उनके हॉस्टल या कॉलेज कैंपस में आने पर भी रोक लगा दी गई है। पांच सदस्यों वाली एक कमेटी ने सेजल के खिलाफ ये कदम उठाया है और मामले की जांच करने के बाद सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपेगी।KEM हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज की स्टूडेंट सेजल पवार सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर विवादों में घिरी हुई हैं।

प्रणित मोरे के शो के बाद विवादों में सेजल पवार

दरअसल, हाल ही में सेजल पवार का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह बिग बॉस 18 फेम स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में  'क्राउड वर्क' करते हुए मृत पुरुषों के प्राइवेट पार्ट्स के बारे में अपमानजनक बातें करती नजर आईं। प्रणित मोरे के शो के दौरान बातचीत के सेशन में सेजल बताती हैं कि कैसे वे और उनके साथी कई बार पुरुष शवों के प्राइवेट पार्ट्स को लेकर आपस में बात करते थे और उसकी तुलना करते थे। जैसे ही ये वीडियो सामने आया, सेजल भी ट्रोल्स से घिर गईं और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी।

सेजल पवार के वायरल वीडियो की जांच

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज ने इसकी जांच शुरू की  और शुरुआती जांच से पता चला कि वायरल वीडियो में दिख रही लड़की सेजल पवार ही हैं। उनके बयानों को पहली नजर में ही अनुचित और अस्वीकार्य मानते हुए संस्थान ने उन्हें 15 दिनों की फोर्स्ड लीव पर भेजने का फैसला किया है। इसी के साथ अब वह इन 15 दिनों तक किसी भी एकेडमिक या कॉलेज की दूसरी गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। पूरे मामले की जांच के लिए एक विस्तृत कमेटी भी बनाई गई है, जिसमें एक रिटायर्ड सीनियर प्रोफेसर, एक सीनियर पत्रकार और मेडिकल कॉलेज के तीन फैकल्टी सदस्य शामिल होंगे।

ये भी पढ़ेंः 'रामायण' में 'लक्ष्मण' बन मशहूर हुए सुनील लहरी, अब एक्टिंग छोड़ कर रहे खेती-बाड़ी, फार्म में उगाए पपीता-केले और काजू

1 दिन में 12 शॉर्ट फिल्म और 2 फोटोशूट, अमिताभ बच्चन 83 की उम्र में भी कर रहे हैं जीतोड़ मेहनत, बोले- 'काम तो काम है'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन