1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. सांस लेना हो जाएगा दुश्वार, इन सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज को देखने के बाद सन्नाटे में चले जाएंगे आप

सांस लेना हो जाएगा दुश्वार, इन सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज को देखने के बाद सन्नाटे में चले जाएंगे आप

 Published : Oct 19, 2024 02:43 pm IST,  Updated : Oct 19, 2024 02:43 pm IST

आए दिन कितनी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, जिनमें से कुछ लोगों को बहुत पसंद आती है तो कुछ की कहानी इतनी बोगिंर होती है कि आप आंधी सीरीज भी न देख सके। आज हम आपको ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताने वाले हैं, जिस की कहानी ने दर्शकों को हैरान कर दिया और पलके बिना झपकाए देखने पर मजबूर कर दिया।

Best Crime Thriller Film of India- India TV Hindi
देखें बिना नहीं रह पाएंगे ये सीरीज Image Source : INSTAGRAM

ओटीटी पर कॉमेडी से लेकर एक्शन तक, कई तरह के जॉनर की वेब सीरीज और फिल्में आपको देखने को मिल जाएगी, लेकिन ज्यादातर लोगों को सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर सीरीज देखना पसंद है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही सीरीज के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी कहानी इतनी शानदार है कि आप हैरान रह जाएंगे। अगर आप भी अपना विकेंड इस बार और भी धमाकेदार बनना चाहते हैं तो ये वेब सीरीज आप ओटीटी पर देख सकते हैं। इतना ही नहीं इन पॉपुलर सीरीज ने दर्शकों को अपना मुरीद बना दिया।

सेक्रेड गेम्स

विक्रम चंद्र के उपन्यास पर आधारित इस डार्क थ्रिलर सीरीज में बॉलीवुड आइकॉन सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टार हैं। नेटफ्लिक्स की भारत में जड़ें जमाने वाली वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के दो सीजन आ चुके हैं, लेकिन इसका तीसरा सीजन नहीं बनेगा। इस वेब सीरीज़ में गणेश गायतोंडे नाम के क्रिमनल की कहानी दिखाई गई है।

स्पेशल ऑप्स
केके मेनन,आफताब शिवदासानी,आदिल खान और विनय पाठक की इस सीरीज को ओटीटी पर खूब पसंद किया गया है। इसमें बताया गया है कि कैसे केके मेनन का किरदार हिम्मत सिंह कैसे रिसर्च ऐंड ऐनालिसिस विंग यानी रॉ का सबसे खास एजेंट बन जाता है। ये डिज्नी प्लस हॉटस्टार की हिट वेब सीरीज में से एक है।

असुर
जियो सिनेमा पर धमाका कर चुकी अरशद वारसी की इस सीरीज के दोनों सीजन बहुत ही शानदार है। वेब सीरीज 'असुर 2' कलि और कल्कि के युद्ध का आधार तैयार करती कहानी पर बनी सीरीज है। इस सीरीज में ऑडियंस को उनकी उम्मीदों के मुताबिक भरपूर सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिला है।

जाने जान
निर्देशक सुजॉय घोष की सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज में कपूर खान, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा हैं। कहानी ऐसी है कि अंत होने के बाद भी कातिल का पता नहीं चलने वाला है। फिल्म में करीना कपूर ने एक सिंगल मदर का रोल प्ले किया है, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। जाने जान 2005 में आई कीगो हिगाशिनो द्वारा लिखित मशहूर जापानी किताब 'द डिवोशन आफ सस्पेक्ट एक्स' पर आधारित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन