1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'बिग बॉस ओटीटी 3' से बीवी No.1 क्यों हुईं बेघर, पायल मलिक ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा

'बिग बॉस ओटीटी 3' से बीवी No.1 क्यों हुईं बेघर, पायल मलिक ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा

 Published : Jul 01, 2024 06:34 pm IST,  Updated : Jul 01, 2024 06:34 pm IST

'बिग बॉस ओटीटी 3' के वीकेंड का वार एपिसोड में अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक को शो से बाहर कर दिया गया। अब अनिल कपूर के शो से बेघर होने के बाद सोशल मीडिया पर बीवी No.1 ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया।

Payal Malik- India TV Hindi
अरमान मलिक की बीवी No.1 क्यों हुईं शो से बेघर Image Source : INSTAGRAM

'बिग बॉस ओटीटी 3' के लेटेस्ट वीकेंड का वार में पायल मलिक घर से बाहर हो गईं। वहीं उनके पति अरमान मलिक और सौतन कृतिका मलिक अभी भी घर के अंदर ही हैं। अनिल कपूर के शो से बाहर होने के बाद इन्फ्लुएंसर ने सोशल मीडिया पर घर से बेघर होने के बाद अपना पहला पोस्ट शेयर किया है। इस वीडियो में वह बताती हैं कि वह घर से बेघर किन लोगों की वजह से हुई हैं। साथ ही वीडियो में उन्हें बोलते वक्त गुस्से में भी देखा जा सकता है।

पायल मलिक का एलिमिनेशन के बाद पहला पोस्ट

30 जून को पायल मलिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में, वह अपने फैंस को उनके सपोर्ट के लिए थैंक यू कहती दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया अरमान मलिक की पहली पत्नी ने वीडियो की शुरुआत करते हुए कहा, 'सभी को नमस्कार, आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद! आप लोगों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया और आप सबको पता है कि मैं बिग बॉस के घर से बाहर आ चुकी हूं।' वीडियो में उन्होंने शो से बेघर होने पर भी खुलासा किया है।

बीवी No.1 पायल मलिक ने खोली पोल

पायल मलिक वीडियो में खुलासा करते हुए आगे कहती हैं कि, 'इतना प्यार देने के लिए, इतना सपोर्ट देने के लिए, बहुत-बहुत धन्यवाद और मुझे पता है कि मैं वोटिंग की वजह से बाहर नहीं आई हूं, घरवालों के वजह से बाहर आई हूं। मुझे घरवालों ने जो नॉमिनेट किया, उस वजह से मैं बाहर आई, वरना मैं और अच्छा खेलती थी। और जैसे मैं थी, वैसे ही मैं दिख रही थी आप लोगों को पता है ये सब, बस ऐसे ही सपोर्ट करते रहना।'

पायल मलिक के बारे में

जिन लोगों को नहीं पता उन्हें बता दें कि इस हफ्ते 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट में अरमान मलिक, लवकेश कटारिया, साई केतन राव, शिवानी कुमारी, सना सुल्तान, दीपक चौरसिया और पायल मलिक शामिल थे। दीपक और अरमान तो बच गए। वहीं एलिमिनेशन के दौरान साई ने अपनी दोस्त सना सुल्तान को भी बचाया। रविवार (30 जून) के एपिसोड में पायल मलिक को कम वोटिंग के कारण घर से बाहर कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन