1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. थिएटर नहीं, OTT पर शिफ्ट हुआ रोमांस, घर बैठे ही इन फिल्मों के साथ वैलेंटाइन पर पार्टनर संग मनाए मूवी डेट

थिएटर नहीं, OTT पर शिफ्ट हुआ रोमांस, घर बैठे ही इन फिल्मों के साथ वैलेंटाइन पर पार्टनर संग मनाए मूवी डेट

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Feb 13, 2025 05:24 pm IST,  Updated : Feb 13, 2025 05:24 pm IST

वैलेंनटाइन वीक आपका बेकार नहीं जाएगा। इस बार आप घर पर ही मूवी डेट की प्लानिंग कर सकते हैं। ओटीटी पर कई रोमांटिक फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। यहां देखें इनकी पूरी लिस्ट।

ott releases- India TV Hindi
ओटीटी पर हो रही रिलीज। Image Source : INSTAGRAM

वैलेंनटाइन वीक चल रहा है। थिएटर्स में फिल्में रिलीज हो रही हैं, लेकिन रोमांटिक फिल्मों का वहां आकाल। अगर लव बर्ड्स का इस बार वैलेंनटाइन पर मूवी डेट का प्लान है तो थिएटर्स की ओर रुख करना जाया जा सकता है। 'छावा' और 'कैप्टन अमेरिका' जैसी फिल्मों का ही थिएटर में कब्जा रहने वाला है। इसके अलावा इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुई 'लवयापा' और 'बैडएस रविकुमार' जैसी फिल्में देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा एक री-रिलीज हुई 'सनम तेरी कसम' भी सिनेमा घरों में है, लेकिन कुछ भी नया नहीं है। 

ओटीटी की ओर हुआ शिफ्ट

आपको क्या लगता है कि अब रोमांटिक फिल्मों का क्रेज कम हो गया है या मेकर्स के पास कोई पोटेंशियल लव स्टोरी बची ही नहीं हैं? वैसे गौर करें तो इन फिल्मों का क्रेज तो कम नहीं हुआ क्योंकि अगर ऐसा होता तो सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने वाली 'सनम तेरी कसम' अपने पिछले लाइफ टाइम कलेक्शन से कई गुना अधिक कमाई न कर पाती। इसके अलावा मेकर्स भी इन कहानियों से नहीं उबे हैं, बस उन्होंने एक शिफ्ट किया है। इस बार वैलेंनटाइन वीक का जलवा थिएटर के बजाय ओटीटी पर होगा। छोटे बजट की कई रोमांटिक फिल्में इस बार ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट

बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी

प्लेटफॉर्म- डिजनी प्लस हॉटस्टार 

रिलीज डेट-11 फरवरी 
कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित यह फिल्म दो युवायों बॉबी और ऋषि के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कैम्ब्रिज में अपने समय के दौरान एक-दूसरे के लिए भावनाएं विकसित करते हैं। हालांकि, जीवन उन्हें अलग होने के लिए मजबूर करता है। सालों बाद वे एक बार फिर से मिलते हैं, लेकिन क्या उन्हें प्यार का एक और मौका मिलेगा, ये देखने वाली बात होगी। 

धूम धाम

प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स 
रिलीज डेट- 14 फरवरी 
फिल्म की कहानी दिलचस्प है जिसमें अपनी शादी की रात को एक नवविवाहित जोड़ा गलत पहचान के मामले में उलझ जाता है, जिससे उन्हें रहस्यमय चार्ली की तलाश करते हुए निर्दयी गुंडों से भागना पड़ता है - जो उनकी आजादी की कुंजी रखता है। फिल्म में यामी गौतम और प्रतीक गांधी मुख्य भूमिका में हैं।

प्यार टेस्टिंग

प्लेटफॉर्म- जी5 
रिलीज डेट- 14 फरवरी 
ध्रुव और अमृता नामक दो व्यक्तियों को उनके परिवारों द्वारा संभावित साथी के रूप में एक-दूसरे से मिलवाया जाता है। दोनों अपनी अनुकूलता को परखने के लिए साथ रहने का विचार करते हैं। हालांकि वे एक-दूसरे को जानने की कोशिश करते हैं और इसी बीच उनका निर्णय जल्द ही अराजकता में बदल जाता है। 

कदालीकि नेरामिलाई

प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स 
रिलीज डेट- 14 फरवरी 
इस फिल्म में जयम रवि और नित्या मेनन एक साथ नजर आएंगे। ये एक लव स्टोरी है जो इस वैलेंटाइन डे को और भी रोमांटिक बनाने में मदद करेगी। इसे आप भी अपने पार्टनर के साथ देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन