1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. करणवीर बोहरा ने बताई अपने जीवन की सच्चाई, कहा- "3-4 केस चल रहे हैं, कर्ज से लदा हूं..."

करणवीर बोहरा ने बताई अपने जीवन की सच्चाई, कहा- "3-4 केस चल रहे हैं, कर्ज से लदा हूं..."

 Published : Mar 15, 2022 06:11 pm IST,  Updated : Mar 15, 2022 06:11 pm IST

एक्टर करणवीर बोहरा इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म के रिएलिटी शो में हैं। कंगना रनौत की लॉकअप में एक्टर कैद हैं। इस दौरान करणवीर ने अपने जीवन को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

Karanvir Bohra- India TV Hindi
करणवीर बोहरा Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • करणवीर बोहरा कर्ज के कारण बुरी तरह धंस चुके हैं
  • करणवीर ने कहा- मेरी जगह कोई और होता तो सुसाइड कर लेता
  • कंगना के लॉकअप में करणवीर ने किया खुलासा

एक्टर करणवीर बोहरा इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म के रिएलिटी शो में हैं। कंगना रनौत की लॉकअप में एक्टर कैद हैं। इस दौरान करणवीर ने अपने जीवन को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इसे जानने के बाद शायद फैंस दुखी हो जाएं! मगर असल में लाइमलाइट में रहने वाले करणवीर के जीवन की यही सच्चाई है। करण केस के चक्कर में फंसे हैं और कर्ज में डूबे हुए हैं। साथ ही करणवीर ने कहा कि कोई और होता तो शायद सुसाइड कर लेता।

करणवीर बोहरा ने कहा, 'मैं कर्जे के सबसे बुरे जाल में फंस चुका हूं। मतलब मैं धंस चुका हूं.. वैसा वाला कि सर भी बाहर नहीं मेरा... मेरे खिलाफ तीन-चार मामले हैं कर्जा नहीं चुका पाने के।'

करणवीर बोहरा अपने कर्ज को लेकर बताते हैं, 'साल 2015 से लेकर अभी तक मैंने जो भी काम किया वो बस उस कर्ज को चुकाने के लिए किया।' करणवीर इतने दबाव में हैं कि उन्होंने सुसाइड जैसी बात भी कह डाली।

बता दें, करणवीर बोहरा ने 'जस्ट मोहब्बत' नाम के टीवी शो में डेब्यू किया था। 'कसौटी जिंदगी की' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे तमाम सुपरहिट टीवी शोज किए। साथ ही टीवी की दुनिया में हमेशा चर्चा में रहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन