लड़ाई, गोलीबारी, विस्फोट और स्टंट सीन्स से भरपूर कई तरह की सीरीज आपने देखी होगी, लेकिन कुछ ही अपने एक्शन के दम पर लोगों के दिलों-दिमाग में छा जाती है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपको कई ऐसी धांसू एक्शन थ्रिलर और क्राइम ड्रामा देखने को मिल जाएगी, जिसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन देखने को मिलेगा। कोई भी फिल्म या सीरीज जैसे किरदार के बिना अधूरी है। उसी तरह एक्शन भी कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। कुछ फिल्मों में आमतौर पर कोई बड़ा अपराध, आतंकवादी प्लान या रहस्य शामिल होता है, जिससे दर्शक जुड़े रहते हैं। ऐसे ही बेहतरीन एक नई सीरीज अमेजन प्राइम पर आई है, जिसमें बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। इस सीरीज के तीसरे सीजन के हिट होते ही अब चौथे सीजन का भी ऐलान हो चुका है।
इस सीरीज के आगे भूल जाएंगे मिर्जापुर
अमेजन प्राइम वीडियो की उस पॉपलुर सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम 'द फैमिली मैन' है। मनोज बाजपेयी, शारिब हाशमी, प्रियामणि, जयदीप अहलावत और निमरत कौर की द फैमिली मैन सीजन 3 रिलीज होते ही ओटीटी पर छा गई है। इसमें आपको पुराने एक्शन का नया और धमाकेदार अंदाज देखने को मिलेगा। ये ओटीटी सीरीज लोगों को इतनी पसंद आ रही है कि वे मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन' के चौथे सीजन की मांग कर रहे हैं। इसका पहला सीजन 2019, दूसरा सीजन 2021 और तीसरा सीजन 2025 में आया था। तीनों ही हिट साबित हुए। इसमें श्रीकांत तिवारी का जबरदस्त एक्शन देखने को मिला, जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वहीं 'मिर्जापुर' में भी खतरनाक एक्शन सीन्स देखने को मिले, लेकिन मिर्जापुर के तीसरा सीजन दर्शकों को कुछ खास नहीं लगा।
प्राइम वीडियो की नई बेहतरीन सीरीज
'द फैमिली मैन 3' एक्शन ड्रामा सीरीज है, जिसमें मिडिल क्लास श्रीकांत तिवारी की कहानी है। वो देश की खूफिया एजेंसी में काम करता है और इस सीजन में वह अपनी पत्नी-बेटी के अलावा बेटे को भी अपना सच बता देता है। श्रीकांत का सामना अपने दुश्मन से होता है और वह रुक्मा की कैद से भारतीय सैनिकों के एक समूह को छुड़ाने में कामयाब हो जाता है। अब दर्शक यह जान चाहते हैं कि क्या वह अपने और देश के दुश्मन को पकड़ पाएगा। कहानी में देखने को मिलता है कि उसके सामने देश की सुरक्षा से लेकर घर की अपनी अलग समस्या होती है, जिसकी वजह से वह परेशान रहता है।
द फैमिली मैन की नई कास्ट
वेब शो 'द फैमिली मैन' को राज एंड डीके ने बनाया है। इस बार मनोज के किरदार का सामना रुक्मा (जयदीप अहलावत) और मीरा (निमरत कौर) से होता है, जो उसकी राह में बड़ी बाधा बनते हैं। शो में प्रियामणि उनकी पत्नी सुचित्रा तिवारी की भूमिका में दिखाई देंगी, जबकि शारिब हाशमी श्रीकांत के भरोसेमंद सहयोगी जेके तलपड़े भी नजर आएंगे। बता दें कि विजय सेतुपति ने राज एंड डीके के 'द फैमिली मैन 3' में अपने शो 'फर्जी' से माइकल का अपना किरदार फिर से निभाया है।
द फैमिली मैन 4 की हुई घोषण
द फैमिली मैन सीजन 3 के हिट होते ही अब मनोज बाजपेयी ने 'द फैमिली मैन 4' का ऐलान कर दिया है, जब एक X यूजर ने ट्वीट किया, 'ब्रो, मैंने डबल-चेक किया... यहां तक कि ट्रिपल चेक किया। द फैमिली मैन S3 में एपिसोड 8 कहां है?' तो मनोज बाजपेयी ने जवाब दिया, 'अब सब 4th सीजन में! मार काट खल्लास!!'
ये भी पढे़ं-
'द फैमिली मैन 3' में इस साउथ सुपरस्टार का दिखा कैमियो, मनोज बाजपेयी संग शेयर किया स्क्रीनस्पेस