1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म को देख दहल जाएगा दिल, शुरू होते ही मिलेगा सस्पेंस, रोंगटे खड़े कर देगी कहानी

इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म को देख दहल जाएगा दिल, शुरू होते ही मिलेगा सस्पेंस, रोंगटे खड़े कर देगी कहानी

 Published : Jul 03, 2025 02:31 pm IST,  Updated : Jul 03, 2025 02:31 pm IST

मिस्ट्री थ्रिलर फिल्में देखना चाहते हैं तो आज हम आपको ऐसी बेहतरीन साउथ की मूवी के बारे में बताएंगे। जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे। क्राइम और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म को देख आपके दिल और दिमाग में खौफ बैठ जाएगा। फिल्म शुरू होते ही ऐसा सस्पेंस बनता है कि आप स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाएंगे।

Sai Pallavi Athiran- India TV Hindi
मिस्ट्री थ्रिलर की बाप है ये फिल्म Image Source : INSTAGRAM

अगर आप मिस्ट्री थ्रिलर के शौकीन हैं तो जिओ हॉटस्टार पर मौजूद ये फिल्म आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी। इस मूवी में रोमांच, दिमाग घुमा देने वाला सस्पेंस और झकझोर देने वाला क्लाइमैक्स सबकुछ एक साथ देखने को मिलने वाला है। जुलाई के वीकेंड पर अगर आप भी सोच रहे हैं कि क्या देखें तो आप इस साउथ की मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म को देख अपना दिन एंटरटेनिंग बना सकते हैं। वहीं आप 'दृश्यम' और 'अंधाधुन' जैसी कहानी की तलाश में है तो आपको ये फिल्म बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए। आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने थ्रिल और मिस्ट्री से ओटीटी पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि इसकी पूरी कहानी सिर्फ हीरोइन के इर्द-गिर्द घूमती है। असल में यही इस मूवी की जान है। फिल्म शुरू होते ही आपके दिमाग में धीरे-धीरे कब्जा करने लगती है। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम 'अथिरन'। फिल्म के डायरेक्टर विवेक है और पीएफ मैथ्यूज ने इसकी कहानी लिखी है।

6 साल पहले रिलीज हुई ये धांसू फिल्म

2019 में आई मिस्ट्री थ्रिलर 'अथिरन' में फहद फासिल और साई पल्लवी लीड रोल में हैं। 2 घंटे 16 मिनट की ये फिल्म आपको बहुत पसंद आने वाली है। ओटीटी पर मौजूद ये फिल्म 6 साल से अपनी शानदार कहानी की वजह से लोगों की पसंदीदा बनी हुई है। थ्रिल और सस्पेंस के मामले में ये फिल्म बाकी कई मिस्ट्री थ्रिलर फिल्मों को जबरदस्त टक्कर देती है। हर सीन में मिस्ट्री और डर का माहौल बना रहता है। इन सीन्स को देख आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं कि कहानी में आगे क्या होने वाला है। साउथ की इस धांसू फिल्म में एक परिवार के सारे सदस्य मौत के बाद घर में एक अकेली लड़की रहती है। इसमें उस लड़की की जिंदगी के बारे में दिखाया गया है। मलयालम भाषा में रिलीज हुई ये फिल्म अब आप हिंदी डब वर्जन में भी देख सकते हैं।

फ्री में देख सकते हैं ये साउथ की मिस्ट्री थ्रिलर

फिल्म 'अथिरन' में फहद फासिल और साई पल्लवी के अलावा अतुल कुलककर्णी, रेन्जी पणिक्कर भी हैं। प्रकाश राज का कैमियो देखने को मिला। फिल्म में देखने को मिलता है कि लक्ष्मी जब अपने घर पहुंचती है तो चारों ओर लाशें होती है। दूसरी और एक कमरे में उसकी भतीजी नित्या एक धागे से खेलती दिखाई देती है। शुरुआत में लगता है कि नित्या की मानसिक हालत ठीक नहीं है और उसी ने ये हत्याएं की है। लेकिन, चौंकाने वाला ट्विस्ट तब आता है जब फिल्म 5 साल आगे बढ़ती है और खतरनाक खुलासा होता है। फिल्म 'अथिरन' आप जिओ हॉटस्टार के अलावा फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं। 6 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 10.82 करोड़ की कमाई की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन