1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. TVF की सीरीज़ 'गुल्लक 3' का टीजर आया सामने, अपने अतरंगी ख्यालों से फिर लोटपोट करने वापस आई ये फैमिली

TVF की सीरीज़ 'गुल्लक 3' का टीजर आया सामने, अपने अतरंगी ख्यालों से फिर लोटपोट करने वापस आई ये फैमिली

 Published : Feb 28, 2022 11:55 am IST,  Updated : Feb 28, 2022 11:56 am IST

टीवीएफ की चर्चित सीरीज 'गुल्लक 3' एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाने वापस आ रही है।

Gullak 3- India TV Hindi
Gullak 3 Image Source : SONY LIV

Highlights

  • कॉमेडी सीरीज 'गुल्लक' बीते दो सीजन में फैंस को लुभाने में कामयाब रहा है
  • पिछले सीजन की कामयाबी के बाद निर्माताओं ने इसके सीजन 3 की प्लानिंग की है
  • हमेशा की तरह यह सीरीज भी सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा

पारिवारिक कार्यक्रम ‘गुल्लक’ के तीसरे सीजन का सोनी लिव पर प्रसारण होगा। यह सीरीज मिश्रा परिवार के इर्द गिर्द घूमती है और इसमें जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता और हर्ष मयार मुख्य भूमिका में हैं। 

सोनीलिव ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बाबत जानकारी साझा की है। पोस्ट में कहा गया है, ‘‘एक बार भरेगी खुशियों और सपनों से जिंदगी की ‘गुल्लक’। ‘गुल्लक एस3’ का प्रसारण जल्द सोनीलिव पर होगा।” 

यह कार्यक्रम ‘द वायरल फीवर’ के बैनर तले श्रेयांश पांडे ने बनाई है और ‘गुल्लक’ के पहले सीजन का प्रसारण जून 2019 में हुआ था। दूसरा सीजन जनवरी 2021 में सोनीलिव पर प्रसारित हुआ था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन