1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. अरमान मलिक की पत्नी कृतिका को बुरी नजर से देखता है विशाल! पायल ने लगाया गंभीर इल्जाम

अरमान मलिक की पत्नी कृतिका को बुरी नजर से देखता है विशाल! पायल ने लगाया गंभीर इल्जाम

 Published : Jul 06, 2024 11:09 pm IST,  Updated : Jul 06, 2024 11:09 pm IST

अरमान मलिक की पत्नी पायल मलिक बिग बॉस ओटीटी में वीकेंड के वार में मेहमान बनकर आईं। जहां उन्होंने घर वालों के सामने विशाल पांडे की नीयत का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि विशाल की कृतिका पर बुरी नजर है।

Bigg Boss OTT 3- India TV Hindi
पायल ने विशाल पर लगाया गंभीर इल्जाम Image Source : DESIGN

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' सुर्खियों में बना हुआ है। बिग बॉस ओटीटी में सभी कंटेस्टेंट लोगों को एंटरटेन करने के लिए दमदार कोशिश कर रहे हैं। हां, वो अलग बात है कि इस बार के सीजन को दर्शकों का मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है। किसी को ये इस बार का सीजन काफी बोरिंग लग रहा है तो कइयों को कंटेस्टेंट्स की नोंकझोंक पसंद आ रही है। लेकिन हाल ही में शो में जो हुआ है वो काफी हैरान कर देने वाला है। 

पायल ने लगाया विशाल पर गंभीर इल्जाम 

दरअसल, आज वीकेंड के वार के दौरान पायल मलिक को बतौर मेहमान शो में बुलाया गया। इस दौरान पायल ने आते ही शो में बवाल मचा दिया। पायल ने घर वालों को बताया कि  विशाल की कृतिका पर बुरी नजर है। जब पायल विशाल को कहती हैं कि उन्होंने ऐसा बोला तो वो मना कर देते हैं। जिसके बाद अनिल कपूर बोलते हैं कि आपको याद नहीं है विशाल, इसके बाद विशाल अपनी मम्मी की कसम खाकर कहने लगते हैं कि उन्होंने गलत इंटेशन से नहीं बोला था। फिर अनिल उनसे कहते हैं कि अगर इटेंशन बुरा नहीं था तो कान में क्यों बोला। ये सब सुनकर अरमान मलिक का गुस्सा फूट जाता है और वो विशाल पर बरस पड़ते हैं। अब ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है। 

विशाल-कृतिका का वायरल वीडियो

वहीं इसी बीच विशाल का वो वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो कृतिका के लिए अपनी दिल की बात लव कटारिया को कहते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि विशाल और लव कटारिया एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। तभी उनके पास कृतिका जाती हैं। इस दौरान विशाल कृतिका को कहते हैं कि भाभी आप बिना मेकअप काफी अच्छी लगती हैं। वहीं इसके बाद में विशाल, लव को कान में कहते हैं कि भाभी (कृतिका) सुंदर लगती हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि बस वो पॉजिटिव वे में ऐसा बोल रहे हैं। जिसके बाद लव कटारिया हसंने लग जाते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन